script10 नगर निगम को मिलकर देने होंगे 2 लाख और 152 नगरपालिका को देने होंगे 4.56 लाख पट्टे | Prashasan Shaharon Ke Sang Abhiyan Cm Ashok Gehlot Patta Target Fix | Patrika News

10 नगर निगम को मिलकर देने होंगे 2 लाख और 152 नगरपालिका को देने होंगे 4.56 लाख पट्टे

locationजयपुरPublished: Oct 25, 2021 07:35:59 pm

Submitted by:

Umesh Sharma

प्रशासन शहरों के संग अभियान में पट्टा वितरण की धीमी गति को तेज करने के लिए राज्य सरकार ने निकायों के पट्टा वितरण का 31 मार्च, 2022 तक का लक्ष्य तय कर दिया है। प्रत्येक निगम को 20 हजार, नगर परिषद को 10 हजार, नगरपालिका को 3 हजार और नवगठित 17 नगरपालिका में प्रत्येक को एक हजार पट्टे देने का लक्ष्य तय किया गया है।

10 नगर निगम को मिलकर देने होंगे 2 लाख और 152 नगरपालिका को देने होंगे 4.56 लाख पट्टे

10 नगर निगम को मिलकर देने होंगे 2 लाख और 152 नगरपालिका को देने होंगे 4.56 लाख पट्टे

उमेश शर्मा. जयपुर।

प्रशासन शहरों के संग अभियान में पट्टा वितरण की धीमी गति को तेज करने के लिए राज्य सरकार ने निकायों के पट्टा वितरण का 31 मार्च, 2022 तक का लक्ष्य तय कर दिया है। प्रत्येक निगम को 20 हजार, नगर परिषद को 10 हजार, नगरपालिका को 3 हजार और नवगठित 17 नगरपालिका में प्रत्येक को एक हजार पट्टे देने का लक्ष्य तय किया गया है।
सरकार ने अभियान से पहले 10 लाख पट्ट देने का लक्ष्य निर्धारित किया था। इसमें पहले दिन एक लाख पट्टे दिए जाने थे। इसमें जयपुर संभाग के निकायों को 20000, कोटा, उदयपुर, जोधपुर और अजमेर संभाग में प्रत्येक को 15000, बीकानेर और भरतपुर संभाग के निकायों को 10 हजार पट्टे बांटने का लक्ष्य तय किया गया था। मगर पहले दिन 31 हजार पट्ट्रे ही जारी हो सके। इस दौरान हाईकोर्ट के निर्णय ने पट्टों की रफ्तार को धीमा कर दिया।
तो होगी निलंबन की कार्रवाई

पट्टों की धीमी रफ्तार पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एलएसजी और यूडीएच के उच्चाधिकारियों को फटकार लगाई थी। इससे पहले ही यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल ने ग्रेटर नगर निगम में शिविर का निरीक्षण कर 2 कार्मिको को सस्पेंड और दो कार्मिकों को 17सीसी का नोटिस देने के निर्देश दिए थे। अब सरकार ने साफ कर दिया है कि तय लक्ष्य के अनुसार पट्टे नही दिए गए तो संबंधित अधिकारियों के सस्पेंशन की कार्रवाई की जाएगी।
ये है पट्टा वितरण का लक्ष्य

निकाय—————पट्टा संख्या———————कुल पट्टे

10 नगर निगम————20 हजार प्रत्येक———2 लाख

34 नगर परिषद————10 हजार प्रत्येक———3.40 लाख

152 नगरपालिका————3 हजार प्रत्येक———4.56 लाख

17 नई नगरपालिका———एक हजार प्रत्येक———17 हजार
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो