script

प्रशासन शहरों के संग अभियान के तैयारी कैम्प कल से, जयपुर की दोनों नगर निगम ने जारी किया शेड्यूल

locationजयपुरPublished: Sep 14, 2021 06:53:02 pm

Submitted by:

Umesh Sharma

दो अक्टूबर पर गांधी जयंती से शुरू होने जा रहे प्रशासन शहरों के संग अभियान के तैयारी कैम्प बुधवार से शुरू होंगे। जयपुर ग्रेटर और हैरिटेज नगर निगम के सभी जोन में ये कैम्प लगाए जाएंगे। दोनों निगम प्रशासन ने इसका शेड्यूल जारी किया है। ग्रेटर निगम के सभी सात और हैरिटेज निगम के सभी चार जोन में 15 से 25 सितंबर तक जोन कार्यालयों में सुबह 10 से शाम 6 बजे तक ये शिविर लगाए जाएंगे।

प्रशासन शहरों के संग अभियान के तैयारी कैम्प आज से, जयपुर की दोनों नगर निगम ने जारी किया शेड्यूल

प्रशासन शहरों के संग अभियान के तैयारी कैम्प आज से, जयपुर की दोनों नगर निगम ने जारी किया शेड्यूल

जयपुर।

दो अक्टूबर पर गांधी जयंती से शुरू होने जा रहे प्रशासन शहरों के संग अभियान के तैयारी कैम्प बुधवार से शुरू होंगे। जयपुर ग्रेटर और हैरिटेज नगर निगम के सभी जोन में ये कैम्प लगाए जाएंगे। दोनों निगम प्रशासन ने इसका शेड्यूल जारी किया है। ग्रेटर निगम के सभी सात और हैरिटेज निगम के सभी चार जोन में 15 से 25 सितंबर तक जोन कार्यालयों में सुबह 10 से शाम 6 बजे तक ये शिविर लगाए जाएंगे।
ग्रेटर निगम की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार इन तैयारी कैम्पों में कच्ची बस्ती, स्टेट ग्रांट एक्ट, धारा 69ए के पट्टे, जेडीए से निगम को हस्तांतरित कॉलोनियों में शेष रहे पट्टे, खांचा भूमि आवंटन, भवन मानचित्र अनुमोदन, पुनर्गठन, उप विभाजन, नाम हस्तांतरण के काम होंगे। इसके अलावा बकाया लीज जमा, लीज मुक्ति प्रमाण पत्र जारी करना, अपंजीकृत पट्टे का पुनर्वेध और नए पट्टे जारी करने के काम भी इन शिविरों में किए जाएंगे। इसके लिए पोर्टल shahar2021.rajasthan.gov.in पर भी आॅनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं।
रिटायर्ड कर्मचारी व अधिकारियों को संविदा पर लेंगे

नगर निगम ग्रेटर भी अनुभवी कर्मचारी व अधिकारियों को संविदा पर लेगा। इसके लिए ग्रेटर निगम ने विज्ञप्ति जारी की है। खास बात है कि विज्ञप्ति में साफ किया है कि कार्मिक पर एसीबी की कार्रवाई या गबन का आरोप नहीं हो। साथ ही विभागीय जांच में दोषी भी नहीं पाया गया हो। रिटायर्ड कार्मिक की उम्र 64 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। विज्ञप्ति में तहसीलदार, पटवारी या गिरदावर, कनिष्ठ अभियंता सिविल, सहायक नगर नियोजक, कार्यालय अधीक्षक या अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी, वरिष्ठ सहायक, सीनियर ड्राफ्टमैन, जूनियर ड्राफ्टमैन और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संविदा पर लिए जाएंगे।

ट्रेंडिंग वीडियो