उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में एक ने फेसबुक से एक पीडि़ता का मोबाइल नंबर लिया और फोन पर उससे संपर्क किया। लेकिन पीडि़ता ने उसको फटकार कर फोन काट दिया। आरोपी इसका बदला लेना चाहता था।
इसी तरह पीडि़त बहनों का अपनी बड़ी बहन से भी विवाद हो गया था। बड़ी बहन भी छोटी बहनों को सबक सिखाना चाहती थी। पीडि़ता को फोन करने वाले आरोपी ने बड़ी बहन के बॉयफ्रेंड से संपर्क किया और उससे दोस्ती कर दोनों बहनों से बलात्कार करने की साजिश रची। साजिश में बड़ी बहन भी शामिल हो गई। तकनीकी और अन्य सबूतों के आधार पर आरोपियों को पकड़ा गया।