scriptप्रतापसिंह खाचरियावास बोले- कुशासन और घमण्ड से परेशान नेता छोड़ रहे भाजपा | pratap singh khachariyawas comment manvendra singh quits bjp | Patrika News

प्रतापसिंह खाचरियावास बोले- कुशासन और घमण्ड से परेशान नेता छोड़ रहे भाजपा

locationजयपुरPublished: Sep 22, 2018 09:44:09 pm

Submitted by:

Kamlesh Sharma

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

pratap singh khachariyawas
जयपुर। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता प्रतापसिंह खाचरियावास ने कहा कि भाजपा के कुशासन और घमण्ड से परेशान होकर अब नेताओं को भाजपा छोडऩी पड़ रही है। पहले वरिष्ठ नेता घनश्याम तिवाड़ी ने भाजपा छोड़ी और अब मानवेन्द्र सिंह ने भाजपा छोडऩे का एलान किया है।
खाचरियावास ने शनिवार को जारी किए बयान में कहा कि पूर्व केन्द्रीय मंत्री जसवंत सिंह के बेटे मानवेन्द्र सिंह ने भाजपा छोड़कर यह साबित कर दिया है कि भाजपा ने उनके पिता का अपमान किया। वैसे पहले से ही कह रहे हैं कि भाजपा सरकार भैंरोसिंह शेखावत और जसवंत सिंह का अपमान करने में लगी हुई है।
भाजपा में अपने ही परिवार के बुजुर्गों का अपमान किया जाता है। भाजपा की प्रदेश में जड़ें जमाने वाले भैरोसिंह शेखावत भी अंतिम दिनों में भाजपा नेताओं की बेरूखी से दुखी थे। उन्होंने भी भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। आज प्रदेशभर में लगातार भाजपा के नेता और कार्यकर्ता भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। प्रदेश में भाजपा की गौरव यात्रा की पहले ही हवा निकल चुकी है।
विधानसभा चुनावों से ठीक पहले मानवेन्द्रसिंह ने हजारों समर्थकों के साथ छोड़ी भाजपा

बता दें कि विधानसभा चुनावों से ठीक पहले भाजपा के शिव विधायक और पूर्व वित्त, विदेश और रक्षामंत्री जसवंत सिंह के पुत्र मानवेन्द्रसिंह ने शनिवार को पचपदरा में बुलाई स्वाभिमान रैली में हजारों समर्थकों के साथ भाजपा छोड़ दी। मानवेन्द्रसिंह ने राजस्थान पत्रिका से बातचीत में भाजपा छोडऩे की औपचारिक घोषणा की।
रैली को संबोधित करते हुए मानवेन्द्र ने कहा कि 2014 के लोकसभा चुनावों में उनके पिता जसवंतसिंह का टिकट नहीं मिलने के बाद उस समय गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी का कॉल आया था और उन्होंने कहा था कि मैं कुछ नहीं कर सकता। जयपुर के एक और दिल्ली के दो नेताओं ने यह सब किया है।
लोकसभा चुनाव के बाद हर स्तर पर मैने बताया कि किस तरह राजस्थान में गलत हो रहा है। हमें प्रताडऩा सहनी पड़ रही है, लेकिन कहीं से कोई सुनवाई नहीं हुई। आज मेरा धैर्य समाप्त हो गया है। मैं आज खुलकर बोलूंगा। संबोधन के अंत में मानवेन्द्र ने कहा कि कमल का फूल मेरी भूल।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो