scriptEnvironmental Awareness : हर ग्राम पंचायतों में होंगे पर्यावरण प्रहरी | Prayvarn Prahari In Gram Panchayats | Patrika News

Environmental Awareness : हर ग्राम पंचायतों में होंगे पर्यावरण प्रहरी

locationजयपुरPublished: Dec 03, 2019 05:56:44 pm

Submitted by:

hanuman galwa

Environmental Awareness : बिहार में ग्राम पंचायत स्तर पर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए पर्यावरण प्रहरी की नियुक्ति की जाएगी। Prayvarn Prahari Appointed In Gram Panchayats. ये प्रहरी जहां पंचायतों में हरित आवरण बढ़ाने में लोगों की मदद करेंगे, वहीं पर्यावरण के बारे में लोगों को जागरूक करेंगे। इनकी नियुक्ति पंचायत स्तर पर ग्रामसभा के अनुमोदन से की जाएगी।

Environmental Awareness : हर ग्राम पंचायतों में होंगे पर्यावरण प्रहरी

Environmental Awareness : हर ग्राम पंचायतों में होंगे पर्यावरण प्रहरी

हर ग्राम पंचायतों में होंगे पर्यावरण प्रहरी

बिहार में ग्राम पंचायत स्तर पर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए पर्यावरण प्रहरी की नियुक्ति की जाएगी। ये प्रहरी जहां पंचायतों में हरित आवरण बढ़ाने में लोगों की मदद करेंगे, वहीं पर्यावरण के बारे में लोगों को जागरूक करेंगे। इनकी नियुक्ति पंचायत स्तर पर ग्रामसभा के अनुमोदन से की जाएगी।
पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य में अगले साल नौ अगस्त को पौधरोपण महाअभियान होना है। इसके तहत राज्य में एक ही दिन में दो करोड़ से अधिक पौधों का रोपण किया जाएगा, जिसे लेकर तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि इसी को लेकर पंचायत स्तर पर पर्यावरण प्रहरी बनाए जाएंगे। विभाग का मानना है कि ग्राम पंचायत स्तर पर ऐसे लोगों को पर्यावरण प्रहरी के रूप में चयनित किया जाएगा, जो पर्यावरण के प्रति खुद जागरूक हों। इस अभियान के तहत ग्राम पंचायत स्तर पर सभी अस्पतालों, स्कूल परिसरों, थाना परिसर और पंचायतों की भूमि को चिन्हित किया जाएगा। पर्यावरण प्रहरी को इसके लिए कोई मानदेय या भत्ता देने का फिलहाल कोई प्रस्ताव नहीं है। यह पद पूरी तरह अवैतनिक होगा। हालांकि विभाग ऐसे प्रहरियों को प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित करेगी।

ट्रेंडिंग वीडियो