scriptधरी रह गई तैयारियां और लीक हो गई सूची | Preparations and list leaked | Patrika News

धरी रह गई तैयारियां और लीक हो गई सूची

locationजयपुरPublished: Dec 08, 2019 01:00:23 am

Submitted by:

manoj sharma

जयपुर हैरिटेज और ग्रेटर निगम का परिसीमन पूरा
 

धरी रह गई तैयारियां और लीक हो गई सूची

धरी रह गई तैयारियां और लीक हो गई सूची

जयपुर. शहर में हैरिटेज और ग्रेटर नगर निगम के परिसीमन का काम शनिवार देर शाम तक पूरा कर लिया गया। नगर निगम मुख्यालय में परिसीमन से जुड़े तमाम अधिकारी दिन भर वार्डों के इलाकों और नक्शों को व्यवस्थित किया। इनकी सूची जारी करने के लिए रविवार को स्वायत्त शासन विभाग में बैठक होनी है, मगर उससे पहले ही शनिवार रात को सोशल मीडिया पर हैरिटेज निगम के वार्डो की सूची लीक हो गई।?बैठक में दोनों नगर निगम की रिपोर्ट सौंपी जाएगी और शाम तक डीएलबी और नगर निगम की वेबसाइट पर नक्शा सहित वार्डों की सूची का प्रकाशन करना था।
दो नगर निगम होने के बाद शहर की दस विस सीटों को पांच-पांच के हिस्से में बांट दिया गया। इसी को ध्यान में रखते हुए परिसीमन भी किया गया है। निगम अधिकारियों का कहना है कि वार्ड की सीमा तय करते समय विस क्षेत्र, थाना और भौगोलिक स्थिति न बिगड़े इसका भी ध्यान रखा गया है जो आपत्तियां आएंगी, उनका भी निस्तारण किया जाएगा।
दिक्कत यहां: दोनो निगमों में कई वार्ड ऐसे हैं जिनकी आबादी 10 हजार से कम है। इन्हीं वार्डों को लेकर दोनों राजनीतिक दलों की आपत्ति होगी।
——————–
जयपुर, जोधपुर और कोटा से दो-दो नगर निगम में परिसीमन का काम चल रहा है। जयपुर में काम पूरा हो गया है। नगर निगम के अधिकारियों के साथ रविवार को बैठक होगी। अगले एक-दो दिन में जोधपुर और कोटा से भी वार्डों की सूची मिलने की संभावना है।
उज्ज्वल राठौड़, निदेशक, स्वायत्त शासन विभाग
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो