scriptनगर निगम चुनाव की तैयारियां, मतदाता सूची का काम हुआ तेज | Preparations for municipal elections, voter list work intensified | Patrika News

नगर निगम चुनाव की तैयारियां, मतदाता सूची का काम हुआ तेज

locationजयपुरPublished: Feb 23, 2020 07:44:29 pm

Submitted by:

rahul

प्रदेश में तीन नगर निगमों के चुनाव की तैयारी तेज कर दी गई है।

voter list

voter list

जयपुर। प्रदेश में तीन नगर निगमों ( municipal elections )के चुनाव की तैयारी तेज कर दी गई है। राज्य निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं सचिव श्यामसिंह राजपुरोहित ने रविवार को सांगानेर क्षेत्र से 20 से ज्यादा मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
प्रदेश के 6 नवगठित नगर निकाय चुनाव के लिए मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण कार्यक्रम चल रहा है। दावे और आपत्तियां 24 फरवरी तक लिए जा सकेंगे। 23 फरवरी को सभी मतदान केंद्रों पर नाम, जुड़वाने और संशोधन के लिए विशेष अभियान लगाया गया था। उन्होंने कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर माकूल व्यवस्थाएं पाई गई। उन्होंने बताया कि युवा ने नाम जुड़वाने के लिए अच्छी संख्या में आवेदन किए हैं। निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 16 मार्च को किया जाएगा। गौरतलब है कि जयपुर, जोधपुर और कोटा नगर निगम में अप्रेल में चुनाव होंगे और इसी के लिए ये सारी तैयारियां चल रही है। जयपुर में 250 वार्ड बनाए जा रहे है और मार्च में इनकी आरक्षण की लॉटरी निकाली जाएगी। मेयर की लॉटरी निकाली जा चुकी है। जयपुर में दो नगर निगम बनाए जाएंगे। एक नगर निगम का नाम हैरिटेज और दूसरे नगर निगम का नाम ग्रेटर नगर निगम रखा गया है। कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी ने भी अपने अपने स्तर पर तैयारियां शुरु की हुई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो