scriptमुख्यमंत्री गहलोत के इशारे पर गुंडागर्दी पर उतरे कांग्रेस विधायक-रामलाल | President Rule In Rajasthan Bjp Spokesman Ramlal Sharma | Patrika News

मुख्यमंत्री गहलोत के इशारे पर गुंडागर्दी पर उतरे कांग्रेस विधायक-रामलाल

locationजयपुरPublished: Aug 08, 2020 09:46:45 pm

Submitted by:

Umesh Sharma

भाजपा के मुख्य प्रवक्ता और विधायक रामलाल शर्मा ने विधायक राजेंद्र गुढ़ा के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के इशारे पर कांग्रेस विधायक गुंडागर्दी पर उतरे हैं। ऐसे में मेरी मांग है कि प्रदेश में वर्तमान हालात को देखते हुए राष्ट्रपति शासन लगाया जाए।

मुख्यमंत्री गहलोत के इशारे पर गुंडागर्दी पर उतरे कांग्रेस विधायक-रामलाल

मुख्यमंत्री गहलोत के इशारे पर गुंडागर्दी पर उतरे कांग्रेस विधायक-रामलाल

जयपुर।

भाजपा के मुख्य प्रवक्ता और विधायक रामलाल शर्मा ने विधायक राजेंद्र गुढ़ा के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के इशारे पर कांग्रेस विधायक गुंडागर्दी पर उतरे हैं। ऐसे में मेरी मांग है कि प्रदेश में वर्तमान हालात को देखते हुए राष्ट्रपति शासन लगाया जाए।
शर्मा ने कहा कि प्रदेश में गहलोत सरकार द्वारा सरकारी मशीनरी के दुरूपयोग से प्रदेश में बड़ी घटना होने की आशंका है। प्रदेश में माहौल खराब किया जा रहा है, सरकार बचाने के लिए गहलोत किसी भी हद तक जा सकते हैं। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि विधानसभा सत्र के दौरान विधायकों को अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान की जाए एवं केन्द्रीय सुरक्षा एजेंसियों को लगाया जाए।
खाचरियावास का रिमोट गहलोत के पास

शर्मा ने भाजपा नेताओं पर मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि इनका रिमोट तो मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पास है। खाचरियावास खुद के मंत्रालय में हुए करोड़ों के घोटाले के बाद से सचिन पायलट के खेमे से पलटी मारकर अशोक गहलोत खेमे में आ गए हैं और अब गहलोत के प्रति निष्ठा दिखाने के लिए भाजपा के नेताओं पर बे-सिर पैर के बयान देते रहते हैं। शर्मा ने कहा कि प्रताप सिंह की इस कमजोरी का फायदा उठाकर सीएम उनका खूब इस्तेमाल कर रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो