scriptप्रदेश के 2 पुलिस अधिकारियों को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस पदक | President's Police Medal will be given to 2 police officers of the sta | Patrika News

प्रदेश के 2 पुलिस अधिकारियों को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस पदक

locationजयपुरPublished: Aug 14, 2022 05:15:35 pm

Submitted by:

Lalit Tiwari

16 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को पुलिस पदक

प्रदेश के 2 पुलिस अधिकारियों को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस पदक

प्रदेश के 2 पुलिस अधिकारियों को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस पदक

केन्द्रीय गृह मंत्रालय की ओर से स्वाधीनता दिवस की पूर्व संध्या पर राजस्थान के दो पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक व 16 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को पुलिस पदक प्रदान करने की घोषणा की गई हैं।
इन्हें मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस पदक
दो पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक गिया गया हैं। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्टेट ह्यूमन राइट्स कमिशन जयपुर डॉ प्रशाखा माथुर एवं पुलिस उप निरीक्षक पुलिस ट्रेनिंग स्कूल भरतपुर श्री प्रेम सिंह को राष्ट्रपति पुलिस पदक के लिए चुना गया हैं।
16 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को पुलिस पदक
प्रदेश के 16 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को पुलिस पदक के लिए चुना गया है। इनमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दूरसंचार राजस्थान दौलत राम अटल, पुलिस निरीक्षक एसओजी जयपुर विजय कुमार राय, पुलिस निरीक्षक दूरसंचार पुलिस मुख्यालय मनोज कुमार पारीक, थानाधिकारी उदय मंदिर पुलिस आयुक्तालय जोधपुर अमित सिंह सिहाग, पुलिस निरीक्षक राजस्थान पुलिस अकादमी नीलिमा अग्निहोत्री, पुलिस उप निरीक्षक यातायात जयपुर इंद्रा अहलावत, प्लाटून कमांडर 11 वीं बटालियन आरएसी आई आर वजीराबाद नई दिल्ली विद्याधर, सहायक उप निरीक्षक कार्यालय पुलिस उपायुक्त यातायात जयपुर अब्दुल सलीम खान, सहायक उपनिरीक्षक सीएम सिक्योरिटी विंग जयपुर मोहन सिंह, सहायक उपनिरीक्षक थाना शाहपुरा जयपुर ग्रामीण रामपाल मीणा, हैड कांस्टेबल नंबर 208 राजस्थान पुलिस अकादमी जयपुर शिवराज, हैड कांस्टेबल नंबर 2 एसडीआरएफ जयपुर करण सिंह मीणा, हैड कांस्टेबल नंबर 203 राजस्थान पुलिस अकादमी जयपुर राम नारायण जाट, हैड कॉन्स्टेबल नंबर 16 एटीएस जयपुर नरेंद्र कुमार शर्मा, कॉन्स्टेबल आरमोरर 151 कान सिंह एवं कॉन्स्टेबल नंबर 449 चतुर्थ बटालियन आरएसी जयपुर गोपाल राम मीणा शामिल हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो