scriptराष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति ने कोरोना के हालातों पर राज्यपाल से लिया फीडबैक | President, Vice President took feedback from the Governor on corona | Patrika News

राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति ने कोरोना के हालातों पर राज्यपाल से लिया फीडबैक

locationजयपुरPublished: Apr 03, 2020 06:10:33 pm

Submitted by:

Ashish

coronavirus Updates : राज्यपाल कलराज मिश्र ने देश के राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति को राज्य में कोरोना की स्थिति और इससे बचाव के उपायों, नवाचारों के बारे में शुक्रवार को वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से विस्तार से जानकारी दी।

President, Vice President took feedback from the Governor on corona

राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति ने कोरोना के हालातों पर राज्यपाल से लिया ​फीडबैक

जयपुर

coronavirus Updates : राज्यपाल कलराज मिश्र ने देश के राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति को राज्य में कोरोना की स्थिति और इससे बचाव के उपायों, नवाचारों के बारे में शुक्रवार को वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से विस्तार से जानकारी दी। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उप राष्ट्रपति एम. वैकंया नायडू ने विभिन्न राज्यों के राज्यपालों, उप राज्यपालों के साथ कोविड-19 पर दूसरी बार परिचर्चा की। दौरान राष्ट्रपति ने कहा कि राज्यों में स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। राज्य एकजुट होकर इस वैश्विक महामारी को मात दे। राज्य में इसकी नियमित समीक्षा करे। उन्होंने कहा कि इस महामारी से बचाव के प्रयासों में देशवासियों ने सराहनीय सहयोग दिया है। उपराष्ट्रपति ने कहा कि सोशल डिस्टेसिंग के लिए लोगों को जागरूक करें। जागरूकता कार्यों में आध्यात्मिक गुरूओं का सहयोग ले। धार्मिक संस्थाओं को आगे आने के लिए प्रेरित करें।

कांफ्रेंस में राज्यपाल मिश्र ने बताया कि वो हर रोज मुख्यमंत्री से बात करके राज्य के हालातों का जायजा ले रहे हैं। राज्य में ग्राम पंचायत स्तर पर कम्यूनिटी किचन के माध्यम से जरूरतमंदों को भोजन की व्यवस्था की जा रही है। जागरूता के निरन्तर प्रयास किये जा रहे है। निर्धन एवं वंचित वर्गो के रोजमर्रा की आवश्यकताओं की पूर्ति में राज्यस्तरीय रेडक्राॅस एवं जिला इकाइयाॅ अपने सदस्य नेटवर्क के जरिए भूमिका निभा रही हैं।

भोजन के लिए दिए 40 लाख

राज्यपाल ने बताया कि राजस्थान रेडक्रास सोसायटी की ओर से दो हजार से अधिक स्वंयसेवकों के माध्यम से सहयोगात्मक काम किए जा रहे हैं। विभिन्न स्वयंसेवी संस्था और लोगों के माध्यम से भोजन, मास्क, सेनेटाइजर व खाद्य सामग्री का वितरण किया जा रहा है। जयपुर शहर में ही 90 स्थानो पर अक्षय पात्र की ओर से प्रतिदिन सुबह शाम 22-22 हजार लोगों को भोजन उपलब्ध करवाया जा रहा है। इस हेतु राज्यपाल ने 40 लाख रुपए की राशि रेडक्राॅस सोसायटी के फंड से जारी की गई है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो