scriptpetrol-diesel price: आज नहीं बदले पेट्रोल-डीजल के दाम | Prices of petrol and diesel have not changed today | Patrika News

petrol-diesel price: आज नहीं बदले पेट्रोल-डीजल के दाम

locationजयपुरPublished: Apr 09, 2021 08:53:33 am

सरकारी तेल कंपनियों ( goverment oil companies ) ने गुरुवार को पेट्रोल के दाम में 14 पैसे की कटौती के बाद शुक्रवार को पेट्रोल-डीजल ( petrol-diesel ) के दामों में कोई बदलाव नहीं किया। पेट्रोल ( petrol ) के दाम 96.94 रुपए और डीजल ( diesal ) के दाम 89.35 रुपए प्रति लीटर चल रहे हैं। इससे पहले पेट्रोल के दाम तीन बार में 64 पैसे और डीजल के दाम तीन बार में 63 पैसे सस्ता हुआ था।

petrol-diesel price: आज नहीं बदले पेट्रोल-डीजल के दाम

petrol-diesel price: आज नहीं बदले पेट्रोल-डीजल के दाम

जयपुर। सरकारी तेल कंपनियों ने गुरुवार को पेट्रोल के दाम में 14 पैसे की कटौती के बाद शुक्रवार को पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया। पेट्रोल के दाम 96.94 रुपए और डीजल के दाम 89.35 रुपए प्रति लीटर चल रहे हैं। इससे पहले पेट्रोल के दाम तीन बार में 64 पैसे और डीजल के दाम तीन बार में 63 पैसे सस्ता हुआ था। हालांकि नए साल में पेट्रोल 8 रुपए 2 पैसे और डीजल 8 रुपए 30 पैसे प्रति लीटर तक महंगा हुआ था। इससे पहले लगातार 24 दिनों तक इनमें कोई बदलाव नहीं देखा गया।
देश के महानगरों में पेट्रोल-डीजल का हाल
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल आज 9०.42 रुपए प्रति लीटर पर स्थिर रहा। मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में भी इसकी कीमत क्रमश: 96.84 रुपए, 90.63 रुपए और 92.44 रुपए प्रति लीटर रहा। डीजल की कीमत दिल्ली में 80.87 रुपए प्रति लीटर हो गई जो रिकॉर्ड स्तर है। इसकी कीमत मुंबई में 87.96 रुपए, चेन्नई में 85.88 रुपए और कोलकाता में 83.75 रुपए प्रति लीटर पर रही। देश में पेट्रोल की कीमतें इस समय रिकॉर्ड स्तर पर हैं। दिल्ली को छोड़कर अन्य शहरों में डीजल के दाम भी ऐतिहासिक उच्चतम स्तर पर हैं।
प्रति दिन छह बजे बदलती है कीमत
बता दें कि प्रति दिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोडऩे के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
जानिए आपके शहर में कितना है दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको आरएसपी और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो