scriptpetrol-diesal price: सौ की ओर बढ़ रहा पेट्रोल-डीजल के भाव | Prices of petrol and diesel moving towards hundred | Patrika News

petrol-diesal price: सौ की ओर बढ़ रहा पेट्रोल-डीजल के भाव

locationजयपुरPublished: Feb 05, 2021 08:10:51 am

पेट्रोल और डीजल ( petrol- diesel ) के दामों में एक सप्ताह बाद शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन तेजी आई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल ( crude oil ) के दाम में आई तेजी के बाद पेट्रोल और डीजल के दाम में वृद्धि हुई है। पेट्रोल ( petrol ) के दाम 37 पैसे और डीजल ( diesal ) के दाम 33 पैसे बढ़े है। जयपुर में अब पेट्रोल के दाम 93.26 रुपए प्रति लीटर और डीजल के दाम 85.30 रुपए प्रति लीटर हो गए है।

petrol-diesal price: सौ की ओर बढ़ रहा पेट्रोल-डीजल के भाव

petrol-diesal price: सौ की ओर बढ़ रहा पेट्रोल-डीजल के भाव

जयपुर। पेट्रोल और डीजल के दामों में एक सप्ताह बाद शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन तेजी आई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में आई तेजी के बाद पेट्रोल और डीजल के दाम में वृद्धि हुई है। पेट्रोल के दाम 37 पैसे और डीजल के दाम 33 पैसे बढ़े है। जयपुर में अब पेट्रोल के दाम 93.26 रुपए प्रति लीटर और डीजल के दाम 85.30 रुपए प्रति लीटर हो गए है। इस बढ़ोतरी के बाद नए साल में अब तक पेट्रोल के दाम 3 रुपए 52 पैसे और डीजल के दाम 3 रुपए 56 पैसे प्रति लीटर बढ़ चुके है। पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी का कारण कच्चे तेल के दामों में वृद्धि को माना जा रहा है। आम बजट में पेट्रोल और डीजल पर नये उपकर लगाए जाने पर हालांकि दाम नहीं बढ़े थे, मगर अब कच्चे तेल में तेजी से बढऩे लगे हैं।
देश के महानगरों में पेट्रोल-डीजल का हाल
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल आज 86.95 रुपए प्रति लीटर पर स्थिर रहा। मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में भी इसकी कीमत क्रमश: 93.49 रुपए, 88.30 रुपए और 89.39 रुपए प्रति लीटर पर अपरिवर्तित रही। डीजल की कीमत दिल्ली में 77.13 रुपए प्रति लीटर पर टिकी रही, जो 30 जुलाई 2020 के बाद का रिकॉर्ड स्तर है। इसकी कीमत मुंबई में 83.99 रुपए, चेन्नई में 82.33 रुपए और कोलकाता में 80.71 रुपए प्रति लीटर पर रही। देश में पेट्रोल की कीमतें इस समय रिकॉर्ड स्तर पर हैं। दिल्ली को छोड़कर अन्य शहरों में डीजल के दाम भी ऐतिहासिक उच्चतम स्तर पर हैं।
प्रति दिन छह बजे बदलती है कीमत
बता दें कि प्रति दिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोडऩे के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
जानिए आपके शहर में कितना है दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको आरएसपी और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो