scriptमोदी ने देशहित में बहुत कुछ किया, वो मानवता के प्रहरी | Prime Minister Narendra Modi Work For Farmer Youth Satish Poonia | Patrika News

मोदी ने देशहित में बहुत कुछ किया, वो मानवता के प्रहरी

locationजयपुरPublished: Sep 20, 2020 08:09:21 pm

Submitted by:

Umesh Sharma

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर चल रहे ‘सेवा सप्ताह’ के तहत रविवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में वर्चुअल कांफ्रेंस में नरेन्द्र मोदी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विचार रखे गए। सेवानिवृत्त ले. जनरल विशम्भर सिंह ने कहा कि पीएम मोदी ने देशहित, समाज, महिलाओं सहित देश के हर व्यक्ति के लिए कुछ ना कुछ किया है।

मोदी ने देशहित में बहुत कुछ किया, वो मानवता के प्रहरी

मोदी ने देशहित में बहुत कुछ किया, वो मानवता के प्रहरी

जयपुर।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर चल रहे ‘सेवा सप्ताह’ के तहत रविवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में वर्चुअल कांफ्रेंस में नरेन्द्र मोदी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विचार रखे गए। सेवानिवृत्त ले. जनरल विशम्भर सिंह ने कहा कि पीएम मोदी ने देशहित, समाज, महिलाओं सहित देश के हर व्यक्ति के लिए कुछ ना कुछ किया है। सिंह ने कहा कि किसानों को सबसे ज्यादा परेशानी मण्डी टैक्स से होती है, उनको फसल का पूरा दाम नहीं मिलता। कृषि बिल पास होने से किसान अपनी फसल को कहीं भी, कभी भी स्वयं कीमत तय कर बेच सकेगा।
मुख्य वक्ता स्वामी संवित सोमगिरि ने कहा कि जिस तरह स्वामी विवेकानन्द प्रवासियों के बीच में गये थे, जहां उन्होंने भारतीय संस्कृति के बारे में व्याख्यान दिया था, इसी तरह मोदी ने भी दुनिया के विभिन्न देशों में जाकर प्रवासियों को भारतीय संस्कृति के बारे में व्याख्यान दिया एवं दुनिया को भारत की शक्ति के बारे में महसूस कराया। मोदी केवल भारत के ही नहीं हैं, बल्कि पूरी मानवता के प्रहरी हैं। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनियां ने वर्चुअल माध्यम से कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश का हर वर्ग आर्थिक मजबूती के साथ आत्मनिर्भर बन रहा है, फसलों की एमएसपी बढ़ाने से देश का अन्नदाता भी सुदृढ़ हो रहा है और अब नये कृषि बिल से किसान और अधिक उन्नत एवं समृद्ध होगा।
नेता प्रतिपक्ष गुलाबचन्द कटारिया ने कहा कि मोदी ने गरीबों को केन्द्र बिन्दु मानकर सभी योजनाएं बनाई। देश के जवानों के बलिदान का बदले लेने के लिए सर्जिकल स्ट्राइक आदि प्रमुख कार्य किये। इस अवसर पर राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री वी. सतीश, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. अरूण चतुर्वेदी, अशोक परनामी, प्रदेश उपाध्यक्ष सरदार अजयपाल सिंह, प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश मंत्री जितेन्द्र गोठवाल सहित पार्टी के सभी सांसद एवं विधायक वर्चुअल माध्यम से जुड़े।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो