scriptस्मार्ट टीवी और स्मार्ट होम डिवाइसेज से प्राइवेसी को खतरा | Privacy threat from smart TV and smart home devices | Patrika News

स्मार्ट टीवी और स्मार्ट होम डिवाइसेज से प्राइवेसी को खतरा

locationजयपुरPublished: Sep 22, 2019 02:45:04 pm

Submitted by:

Abhishek sharma

टेक्नोलॉजी रिसर्चर्स ने इस बात का खुलासा किया है कि स्मार्ट टीवी और स्मार्ट होम डिवाइसेज यूजर्स की लोेकेशन, उनकी पसंद, सर्चिंग आदि निजी जानकारियां थर्ड पार्टी को शेयर कर रहे हैं।

स्मार्ट टीवी और स्मार्ट होम डिवाइसेज से प्राइवेसी को खतरा

स्मार्ट टीवी और स्मार्ट होम डिवाइसेज से प्राइवेसी को खतरा

आज हर कोई स्मार्ट लाइफस्टाइल जीना चाहता है। इस कारण घरों में स्मार्ट उपकरणों का इस्तेमाल बढ़ा है। लोग आपके एक इशारे पर काम करने वाले आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस युक्त स्मार्ट डिवाइसेज का प्रयोग कर रहे हैं। स्मार्ट टीवी, स्मार्ट स्पीकर, स्मार्ट सर्विलांस कैमरा आदि जीवनशैली का हिस्सा बन रहे हैं। यदि सिटी लाइफस्टाइल की बात करें तो बड़े शहरों के अलावा टायर 2 और टायर 3 शहरों में भी स्मार्ट टीवी और स्मार्ट होम डिवासेज तेजी से चलन में आने लगे हैं। ये स्मार्ट डिवाइसेज जितना हमारे काम को आसान बना रहे हैं, उतना ही इन डिवाइसेज से निजी जानकारियां लीक होने का भी खतरा बना रहता है। बीते दिनों इस तरह के कई खुलासे हो चुके हैं। अगर, आप भी इन डिवाइसेज का इस्तेमाल करते हैं तो आपको सावधानी बरतने की जरूरत है।
यूजर की जानकारी थर्ड पार्टी को करते हैं शेयर

हाल ही टेक्नोलॉजी रिसर्चर्स ने इस बात का खुलासा किया है कि स्मार्ट टीवी और स्मार्ट होम डिवाइसेज यूजर्स की लोेकेशन, उनकी पसंद, सर्चिंग आदि निजी जानकारियां थर्ड पार्टी को शेयर कर रहे हैं। चूंकि ये स्मार्ट डिवाइसेज इंटरनेट से कनेक्ट रहते हैं, ऐसे में यूजर्स का डाटा लीक करना काफी आसान रहता है। इन डिवाइसेज में स्मार्ट टीवी, स्मार्ट होम डिवाइसेज समेत टीवी स्ट्रीमिंग डिवाइसेज भी शामिल हैं। यूजर द्वारा अत्याधुनिक उपकरणों के इस्तेमाल से जुड़ा डेटा सेवा प्रदाता और मार्केटिंग कंपनियों तक पहुंचाया जा रहा है और ये कंपनियां अपने व्यापारिक उद्देश्यों की पूर्ति के लिए यूजर्स की इन जानकारियों का इस्तेमाल कर रही हैं।
डिवाइसेज में अकाउंट नहीं फिर भी पहुंच रही जानकारी

स्मार्ट डिवाइसेज से डाटा किस स्तर पर लीक हो रहा है यह जानने के लिए नार्थ-ईस्टर्न यूनिवर्सिटी और इंपीरियल कॉलेज ऑफ लंदन के रिसर्चर्स ने अमेरिका और यूके में इस्तेमाल हो रहे डिवाइसेज को टेस्ट किया। टेस्ट के बाद तैयार रिपोर्ट में रिसर्चर्स ने दावा किया है कि टीवी डिवाइसेज का इस्तेमाल कर रहे यूजर्स की जानकारी नेटफ्लिक्स आदि वीडियो प्रोवाइडर्स के पास पहुंच रही है, जबकि उन डिवाइसेज में नेटफ्लिक्स अकाउंट कॉन्फिगर नहीं था।
गूगल, फेसबुक और अमेजन भी संजीदा

इस डाटा लीक्स की वजह से यूजर्स को कितना नुकसान उठाना पड़ा है, इस बात का खुलासा नहीं किया जा सका है। लेकिन खबरें हैं कि गूगल, फेसबुक और अमेजन भी प्राइवेसी लीक को लेकर संजीदा हैं। वे अपनी डिवाइसेज से किसी भी तरह की यूजर जानकारियां लीक न हो, इसके लिए नजर रखे हुए हैं। अगर आप भी इस तरह की स्मार्ट डिवाइसेज का इस्तेमाल करते हैं तो सेटिंग्स में जाकर सुरक्षा मानदंड़ों को कड़ा कर सकते हैं, ताकि आपकी जानकारियां थर्ड पार्टी के पास न पहुंच सके।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो