scriptनिजी अस्पतालों में मेडिकल सेवाएं 11 को 12 घंटे रहेंगी बंद | private hospital in jaipur closed 11 sepetember in jaipur | Patrika News

निजी अस्पतालों में मेडिकल सेवाएं 11 को 12 घंटे रहेंगी बंद

locationजयपुरPublished: Sep 08, 2021 08:08:00 pm

Submitted by:

Ashwani Kumar

 
—सिर्फ इमरजेंसी सेवाओं में अति गंभीर मरीजों को ही किया जाएगा अटेंड

निजी अस्पतालों में मेडिकल सेवाएं 11 को 12 घंटे रहेंगी बंद

निजी अस्पतालों में मेडिकल सेवाएं 11 को 12 घंटे रहेंगी बंद

जयपुर. ग्रेटर नगर निगम में लागू किए गए ट्रेड लाइसेंस का विरोध में निजी अस्पताल नहीं खुलेंगे। 11 को बंद के समर्थन में मेडिकल सेवाएं सुचारू नहीं रहेंगी। बुधवार को प्राइवेट हॉस्पिटल एंड नर्सिंग होम्स सोसाइटी की बैठक में यह निर्णय लिया गया। शहर भर के सभी निजी अस्पताल, क्लिनिक, डेंटल क्लिनिक, डायग्नॉस्टिक सेंटर व अन्य सभी चिकित्सा संस्थान पूर्ण रूप से बंद रहेंगे। जनरल बॉडी मीटिंग में सर्व सम्मति से यह निर्णय लिया गया है। सोसाइटी के सचिव डॉ. विजय कपूर ने बताया कि सुबह 8:00 बजे से शाम 8:00 बजे तक सारी चिकित्सा सेवाएं पूर्ण रूप से स्थगित रहेंगी। इमरजेंसी सेवाओं में सिर्फ़ अति गंभीर मरीज़ों को ही अटेंड किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ट्रेड लाइसेंस को वापस नहीं लेती तो इस आंदोलन को गति दी जाएगी और अनिश्चित काल के लिए चिकित्सा सेवाओं को बंद किया जा सकता है।

इधर, बंद के लिए मांगा जा रहा समर्थन
—संघर्ष समिति की ओर से गठित की गईं कमेटियों की ओर से बंद के लिए समर्थन माना जा रहा है। राजधानी में खोमचे, सब्जी विक्रेता से लेकर लघु व्यापारियों से सम्पर्क किया। जयपुर ट्रक यूनियन के अध्यक्ष अनिल आनन्द, क्रेडाई के चेयरमैन अनुराग शर्मा, लाइब्रेरी एसोसिएशन ने भी जयपुर बंद में समर्थन देने की बात कही।
—वैशाली नगर में व्यापार मंडल की ओर से बैठक हुई। अध्यक्ष ललित सिंह सांचौरा ने ने बताया कि ब्लॉक स्तर पर टीमों का गठन किया गया है। बैठक में करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महीपाल सिंह मकराना ने बंद का समर्थन किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो