scriptप्रियंका गांधी को नजर नहीं आते राजस्थान में महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार | Priyanka Gandhi Rahul Gandhi Cm Ashok Gehlot Women Crime | Patrika News

प्रियंका गांधी को नजर नहीं आते राजस्थान में महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार

locationजयपुरPublished: Oct 21, 2021 08:42:37 pm

Submitted by:

Umesh Sharma

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और जयपुर ग्रामीण सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने प्रियंका गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने यूपी चुनाव में 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को देने की घोषणा को जुमला करार दिया और कहा कि प्रियंका गांधी को राजस्थान में महिलाओं के साथ बढ़ रहे अत्याचार नजर नहीं आ रहे हैं। कांग्रेस के नेता उन मुद्दों की बात करते हैं जिनमें वो खुद विश्वास नहीं रखते।

प्रियंका गांधी को नजर नहीं आते राजस्थान में महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार

प्रियंका गांधी को नजर नहीं आते राजस्थान में महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार

जयपुर।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और जयपुर ग्रामीण सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने प्रियंका गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने यूपी चुनाव में 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को देने की घोषणा को जुमला करार दिया और कहा कि प्रियंका गांधी को राजस्थान में महिलाओं के साथ बढ़ रहे अत्याचार नजर नहीं आ रहे हैं। कांग्रेस के नेता उन मुद्दों की बात करते हैं जिनमें वो खुद विश्वास नहीं रखते।
राज्यवर्धन ने देश में कोरोना टीकाकरण 100 करोड़ पार होने पर को बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के विजन और देश के साइंटिस्ट व हेल्थ वर्कर्स की मेहनत से यह उपलब्धि मिली है। राज्यवर्धन ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाया कि कांग्रेस ने वैक्सीनेशन का राजनीतिकरण करते हुए उसे प्रमोट नहीं किया और प्रदेश में वैक्सीनेशन में भेदभाव किया गया। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अपने पक्ष में सरकारी तंत्र का इस्तेमाल किया, जिस कारण वैक्सीनेशन के लिए जनता को घंटों लाइन में लगकर इंतजार करना पड़ा।
सरकार किसानों को लेकर गंभीर नहीं

राज्यवर्धन ने कहा प्रदेश की सरकार किसानों की समस्या को लेकर गम्भीर नहीं है। सरकार को लेकर किसान आक्रोशित है। प्रदेश में अनेक स्थानों पर किसान अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहें है। हनुमानगढ़ में किसानों पर लाठीचार्ज किया जाता है व गंगानगर और बूंदी के किसानों की मांगे सरकार मान नहीं रही।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो