scriptअलवर दुष्कर्म मामलाः प्रियंका गांधी ने की पीड़िता के पिता से बात, हर संभव मदद का भरोसा | Priyanka Gandhi talks to Alwar rape victim's father | Patrika News

अलवर दुष्कर्म मामलाः प्रियंका गांधी ने की पीड़िता के पिता से बात, हर संभव मदद का भरोसा

locationजयपुरPublished: Jan 16, 2022 10:04:03 am

Submitted by:

firoz shaifi

-कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और यूपी के सह प्रभारी धीरज गुर्जर ने ट्वीट करके की पुष्टि,मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से भी प्रियंका ने ली घटनाक्रम की जानकारी

priyanka gandhi

priyanka gandhi

जयपुर। अलवर में मूक बधिर नाबालिग के साथ गैंगरेप का मामला जहां देशभर में सियासत का केंद्र बना हुआ है तो वहीं राजस्थान में भी इस मामले को लेकर भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने हैं। इसी बीच सवाई माधोपुर भ्रमण पर आई कांग्रेस महासचिव और यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी के द्वारा पीड़िता के पिता से फोन पर बात करने और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाने की बात सामने आ रही है।

इस बारे में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और यूपी के सह प्रभारी धीरज गुर्जर ने देर रात ट्वीट करके इसकी पुष्टि भी की है। धीरज गुर्जर ने ट्वीट करते हुए कहा कि अलवर में जो घटना घटी है वह ना काबिले बर्दाश्त है। पीड़िता के पिता से प्रियंका गांधी ने फोन पर बात की है, प्रियंका गांधी ने पीड़िता के पिता को हर संभव मदद का भरोसा दिलाने के साथ ही कहा है कि किसी भी प्रकार सहायता के लिए वे सीधे उनसे संपर्क कर सकते हैं।

धीरज गुर्जर ने आगे लिखा कि प्रियंका गांधी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से भी लगातार घटना के बारे में जानकारी लेकर पीड़िता के इलाज परिवार का ख्याल और दोषियों पर तुरंत कार्रवाई करने का आग्रह किया है। दरअसल प्रियंका गांधी पिछले 4 दिनों से रणथंभौर में ही अपने परिवार के साथ मौजूद थीं।

भाजपा नेताओं ने किया था प्रियंका के खिलाफ प्रदर्शन
वहीं इस घटना के विरोध में भाजपा नेताओं ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को जमकर घेरा था। भाजपा नेताओं का कहना था कि जब प्रियंका गांधी भाजपा शासित राज्यों में रेप पीड़िता से मिलने जाती है तो फिर वह राजस्थान में ही रहकर पीड़ित परिवार के के लिए आवाज क्यों नहीं उठा रही हैं? इसी को लेकर भाजपा के राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के खिलाफ होटल के बाहर प्रदर्शन किया था साथ ही सतीश पूनिया ने भी प्रियंका गांधी की चुप्पी पर सवाल उठाए थे।

हालांकि प्रियंका गांधी खिलाफ विरोध प्रदर्शन से कांग्रेस के नेता वही भड़क गए थे और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा इसे अतिथि देवो भवः परपंरा का अपमान बताते हुए भाजपा के केंद्रीय नेताओं के खिलाफ भी प्रदर्शन करने की चेतावनी दे डाली थी।

गौरतलब है कि पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए भाजपा के केंद्रीय नेता लगातार अलवर गैंगरेप को राष्ट्रीय स्तर पर उठा रहे हैं। साथ ही कांग्रेस पार्टी और खासकर यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी पर निशाना साध रहे हैं।

https://twitter.com/priyankagandhi?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/ashokgehlot51?ref_src=twsrc%5Etfw
https://youtu.be/gdZIN6L5ZAs

ट्रेंडिंग वीडियो