scriptभाजपा प्रदेशाध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया गुरुवार से | Process of election of BJP state president from Thursday | Patrika News

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया गुरुवार से

locationजयपुरPublished: Dec 25, 2019 07:26:52 pm

Submitted by:

Prakash Kumawat

भाजपा के संगठन चुनाव का अंतिम दौर गुरूवार से शुरू होगा। 26 दिसंबर को प्रदेशाध्यक्ष के चुनाव के लिए नामांकन भरे जाएंगे और 27 दिसंबर को चुनाव होगा। माना जा रहा है कि वर्तमान प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ही दुबारा अध्यक्ष चुने जा सकते है।

Process of election of BJP state president from Thursday

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया गुरुवार से

जयपुर
भाजपा के संगठन चुनाव का अंतिम दौर गुरूवार से शुरू होगा। 26 दिसंबर को प्रदेशाध्यक्ष के चुनाव के लिए नामांकन भरे जाएंगे और 27 दिसंबर को चुनाव होगा। माना जा रहा है कि वर्तमान प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ही दुबारा अध्यक्ष चुने जा सकते है। प्रदेशाध्यक्ष के चुनाव के साथ— साथ राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों का भी चुनाव कराया जाएगा। वैसे पार्टी में अभी तक संगठन चुनाव की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है। अभी तक 52 हजार बूथ इकाईयों में से 41 हजार 199 में ही चुनाव हो सका है। इसी तरह मंडलों की संख्या 1100 से ज्यादा हैं, लेकिन चुनाव 600 में ही हो पाए है। अभी तक जयपुर के 38 मंडलों में एक पर भी नाम घोषित नहीं किया गया है। भाजपा पदाधिकारियों के अनुसार सभी मंडलों के लिए नाम पर लगभग तय हो चुके हैं, लेकिन आपसी खींचतना के चलते घोषणा नहीं की जा रही है।
भाजपा में संगठन चुनाव निर्विरोध संपन्न कराने के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश के बाद प्रदेश में संगठन चुनाव का सिलसिला शुरू हुआ और वार्डों के चुनाव में पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति बनाकर अध्यक्ष घोषित करवा दिए लेकिन मंडलों में आपसी गुटबाजी के चलते वार्ड अध्यक्ष घोषित करने में दिक्कत आ रही हैं। इसका कारण यह है कि सांसद, विधायक और लोकसभा व विधानसभा में प्रत्याशी रहे कार्यकर्ता चाहते है कि मंडल अध्यक्ष उन्हीं के समर्थकों में से बने, इसलिए उन्होंने संगठन पर पूरा दबाव बना रखा है। संगठन पदाधिकारियों का कहना है कि पार्टी संविधान के अनसार आधे से अधिक मंडलों में चुनाव होते ही चुनाव की प्रक्रिया पूरी मानकर जिलों के चुनाव की प्रक्रिया शुरु कर दी जाती है। राजस्थान में भी ऐसा ही हुआ। लेकिन जिलों के चुनाव में भी हालात ऐसे ही रहे जिसके बाद आधे से अधिक जिलाध्यक्षों की घोषणा के साथ ही प्रदेशाध्यक्ष चुनाव की तैयारी शुरू कर दी गई। उधर संगठन चुनाव के प्रभारी लगातार दावा कर रहे हैं कि जल्द ही सभी जगहों पर चुनाव पूरे करा लिए जाएंगे। पिछले दिनों पार्टी ने प्रदेश भर के संगठनात्मक रूप से गठित 44 जिलों में केवल 25 में ही जिलाध्यक्षों की घोषणा की है। इसमें भी कई पुराने अध्यक्षों को ही दुबारा पद दिया गया है। शेष 19 जिलों को अब भी जिलाध्यक्ष का इंतजार है। आधे से ज्यादा जिलाध्यक्षों के चुनाव होने के कारण प्रदेशाध्यक्ष चुनाव की प्रक्रिया शुरु हो चुकी है। गुरुवार को इसके लिए नामांकन लिए जाएंगे और शुक्रवार को प्रदेशाध्यक्ष की घोषणा कर दी जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो