जयपुर

गंदा पानी आने से लोग परेशान, जलदाय विभाग कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन

राजधानी जयपुर के सिविल लाइन क्षेत्र से लगते चौंमू हाउस एरिया क्षेत्र में गंदे पानी की समस्या को लेकर लोगों ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया। समाजसेवी अनिल बागड़ा, राजकुमार शर्मा के नेतृत्व में महिलाएं गोपालबाड़ी स्थित जलदाय विभाग कार्यालय पहुंची और जमकर विरोध जताया।

जयपुरFeb 24, 2020 / 05:44 pm

anant

गंदा पानी आने से लोग परेशान, जलदाय विभाग कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन

जयपुर। राजधानी जयपुर के सिविल लाइन क्षेत्र से लगते चौंमू हाउस एरिया क्षेत्र में गंदे पानी (dirty water Problem) की समस्या को लेकर लोगों ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया। समाजसेवी अनिल बागड़ा, राजकुमार शर्मा के नेतृत्व में महिलाएं गोपालबाड़ी स्थित जलदाय विभाग कार्यालय (PHD Office) पहुंची और जमकर विरोध जताया। सहायक अभियंता एईईएन सुभाष शर्मा, जेईएन विभा विश्नोई से मिलकर लोगों ने डी ब्लॉक, एस ब्लॉक, शिव मंदिर के आसपास की कॉलोनी में गंदे पानी और कम प्रेशर से आ रहे पानी की समस्या को जल्द दूर करने की मांग की।
गंदा पानी आने से लोग परेशान
महिलाओं ने बताया कि पिछले कई महीनों से बस्ती में पीने के पानी की समस्या बनी हुई है। सुबह शाम गंदा पानी आने से लोग परेशान हैं। साफ पानी बहुत ही कम प्रेशर से मिल रहा है। स्थानीय लोगों ने कई बार अधिकारियों को इस समस्या से अवगत करा चुके हैं, इसके वावजूद भी समस्या जस की तस है। क्षेत्रवासियों ने न केवल अधिकारियों बल्कि क्षेत्र के विधायक से भी कई बार इस समस्या से निजात दिलाने की बात की है, लेकिन उनकी समस्या हल नहीं हुई।

Home / Jaipur / गंदा पानी आने से लोग परेशान, जलदाय विभाग कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.