scriptPUBG दिन—रात खेलता था यह लड़का, फिर ऐसा हुआ हाल | pubg online game become life threat posed | Patrika News

PUBG दिन—रात खेलता था यह लड़का, फिर ऐसा हुआ हाल

locationजयपुरPublished: Sep 01, 2019 11:26:41 am

Submitted by:

Ankita Sharma

— डॉक्टर्स ने कहा, बन गए हैं ब्रेन क्लॉट्स

pubg दिन—रात खेलता था यह लड़का, फिर ऐसा हुआ हाल

pubg दिन—रात खेलता था यह लड़का, फिर ऐसा हुआ हाल

— जान के लिए खतरा बना ऑनलाइन गेम
– अस्पताल में भर्ती हुआ किशोर


इसी साल जून माह में राजस्थान के कोटा (kota) में 12 साल के एक बच्चे ने मोबाइल पर ऑनलाइन गेम खेलते हुए फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। जब बच्चे ये खौफनाक कदम उठाया तो वह घर पर अकेला था। उसने हाथों में चूड़ियां और गले में एक मंगलसूत्र भी पहन रखा था। बच्चे के घरवालों का कहना है कि वह मोबाइल पर ब्लू व्हेल (blue whale game) जैसा कोई गेम खेलता रहता था। उसी के चलते उसने अपनी जान दे दी। वहीं अब तेलंगाना में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां ऑनलाइन गेम की लत एक किशोर के लिए जानलेवा बन गई। दरअसल, ये कड़वी सच्चाई है कि आज की युवा पीढ़ि ऑनलाइन गेम्स (online games) के दुष्प्रभाव जानते हुए भी इसकी गिरफ्त में हैं और अब यही लत जानलेवा बनती जा रही है। ताजा मामला सामने आया है तेलंगाना से। यहां वनपार्थी जिले में ऑनलाइन गेम पबजी (pubg) के कारण 19 साल के किशोर की जान खतरे में पड़ गई। बीएससी सेकंड ईयर के इस छात्र को सिटी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती करवाना पड़ा।
डॉक्टर्स का कहना है कि किशोर के दिमाग में लगातार ऑनलाइन गेम (online games) खेलने के कारण ब्रेन क्लॉट्स बन गए थे। उसका वजन अचानक कम हो गया था। न्यूट्रिशन खराब था और वह डिहाइड्रेशन का शिकार हो गया था। डॉक्टर्स ने यह भी बताया कि पब्जी गेम में कॉम्पिटिशन के कारण वह मानसिक तनाव से भी गुजर रहा था। हालांकि कुछ दिन इलाज के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया।
इस किशोर को उस समय अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जब उसके दाएं हाथ-पैर ने काम करना बंद दिया था। किशोर के माता-पिता ने बताया कि किशोर पबजी (pubg) खेलने में इतना व्यस्त रहता था कि वो न ही समय पर सोता था, न ही कुछ खाता-पीता था। माता—पिता उसकी इस आदत से परेशान तो थे, लेकिन उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि उनके बच्चे पर इसका इतना दुष्प्रभाव पड़ेगा। पेरेंटस का कहना है कि जब भी समय मिलता था, किशोर ऑनलाइन गेम खेलने (pubg mobile) लगता था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो