जयपुर

जयपुर में सांसद के नेतृत्व में जनजागरण अभियान

भारतीय जनता पार्टी जयपुर शहर की ओर से रविवार को शहर के सभी बूथों पर नागरिकता संशोधन कानून को लेकर जनजाग्रति अभियान चलाया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर घर जाकर लोगों से संपर्क किया उन्हें नागरिकता संशोधन कानून के बारे में जानकारी दी और कांग्रेस कांग्रेस द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम से सावधान रहने को कहा। इस दौरान उन्होंने नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में मिसकॉल करने की अपील भी की।

जयपुरFeb 02, 2020 / 06:17 pm

Prakash Kumawat

सीएए को लेकर जयपुर में घर—घर पहुंचे भाजपा सांसद
लोगों को दी सीएए के बारे में जानकारी
बूथ स्तर तक चल रहा है अभियान
जयपुर
भारतीय जनता पार्टी जयपुर शहर की ओर से रविवार को शहर के सभी बूथों पर नागरिकता संशोधन कानून को लेकर जनजाग्रति अभियान चलाया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर घर जाकर लोगों से संपर्क किया उन्हें नागरिकता संशोधन कानून के बारे में जानकारी दी और कांग्रेस कांग्रेस द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम से सावधान रहने को कहा। इस दौरान उन्होंने नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में मिसकॉल करने की अपील भी की।
इस अभियान के दौरान जयपुर के सांसद रामचरण बोहरा ने भी जनसंपर्क किया। वे किशनपोल विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नं. 77 व आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र के रघुनाथपुरी क्षेत्र में घर-घर गए और लोगों को नागरिकता संशोधन संशोधन कानून के बारे में बताया कि इस कानून से देश के किसी भी नागरिक की नागरिकता जानेवाली नहीं है। यह कानून पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान के ऐसे जैन, इसाई सिख, बौद्ध, हिन्दूओं को नागरिकता देने के लिए लाया गया है जो धार्मिक आधार पर प्रताडना के चलते 2014 से पहले तक भारत में आकर रह रहे हैं। लेकिन कांग्रेस व विपक्षी दल इसे लेकर लोगों में भ्रम फैला रहे हैं। वे देश का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं, इसलिए हमें भ्रमित नहीं होना है। उन्होंने लोगों को इस कानून के बारे में विस्तार से जानकारी वाले पंफलेट भी बांटे। इस अवसर पर रामचरण बोहरा के साथ भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, पूर्व विधायक मोहनलाल गुप्ता, जिला जनजागरण अभियान के समन्वयक लक्ष्मीकान्त पारीक, जिला जनजागरण अभियान के संयोजक पुनीत कर्णावट, शहर महामंत्री राजकुमार रोहिल्ला, नरेश शर्मा, पार्षद विजय सोनी, चाँदपोल मण्डल अध्यक्ष कैलाश सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। इस तरह शहर के सभी विधानसभा क्षेत्रों में सभी मण्डलों व बूथों पर कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर जनजागरण अभियान के अन्तर्गत पत्रक बांटे तथा आमजन को जागरूक किया।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.