scriptजनता ने लगाई कांग्रेस के कुशासन पर मुहर: पूनिया | Public confirmed the misrule of Congress: Poonia | Patrika News

जनता ने लगाई कांग्रेस के कुशासन पर मुहर: पूनिया

locationजयपुरPublished: Feb 19, 2020 10:04:00 pm

Submitted by:

Prakash Kumawat

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनियां ने कहा कि नगर पालिका, नगर परिषद के उपचुनाव के परिणामों में सामने आया है कि इन चुनावों में कांग्रेस की करारी हार हुई है और प्रदेश की जनता ने कांग्रेस के कुशासन पर मुहर लगाई है।

Public confirmed the misrule of Congress: Poonia

जनता ने लगाई कांग्रेस के कुशासन पर मुहर: पूनिया

जनता ने लगाई कांग्रेस के कुशासन पर मुहर: पूनिया
निकाय उप चुनाव में 30 में से 22 सीट पर जीती भाजपा

जयपुर
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनियां ने कहा कि नगर पालिका, नगर परिषद के उपचुनाव के परिणामों में सामने आया है कि इन चुनावों में कांग्रेस की करारी हार हुई है और प्रदेश की जनता ने कांग्रेस के कुशासन पर मुहर लगाई है।
पूनिया ने अपने बयान में आरोप लगाया कि जबसे कांग्रेस राजस्थान में सत्ता में आई है, तबसे राजस्थान के विकास का पहिया वापस पीछे की ओर घूम गया है। राजस्थान के मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री दिल्ली दरबार में ही हाजरी लगाने में व्यस्त रहते है। प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है, सरकार के मंत्री भ्रष्टाचारियों के बचाव में खुलकर बयान दे रहे है, किसान सुसाइड नोट लिखकर आत्महत्या कर रहे है, महिलायें ना घर में सुरक्षित है, न बाहर सुरक्षित है, दलितों पर अत्याचार की घटनाओं में 50 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
डाॅ. पूनियां ने कहा कि कांग्रेस की हठधर्मिता का आलम यह है कि मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को राजस्थान में लागू नहीं किया जा रहा है, सीएए और एनपीआर के राष्ट्रीय हित जैसे मुद्दों पर भी कांग्रेस तुष्टीकरण की राजनीति कर रही है। उसी का परिणाम है कि इन निकाय उपचुनाव में प्रदेश की जनता ने उनको आईना दिखा दिया है और भाजपा के पक्ष में विश्वास जताया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो