scriptसांस्कृतिक विविधता में भारतीय एकता के बारे में जान सकेंगे विद्यार्थी | Publication of Book India-Unity in Cultural Diversity by NCERT | Patrika News

सांस्कृतिक विविधता में भारतीय एकता के बारे में जान सकेंगे विद्यार्थी

locationजयपुरPublished: Feb 16, 2020 08:46:44 am

Submitted by:

MOHIT SHARMA

एनसीईआरटी ने जारी की इंडिया यूनिटी इन कल्चरल डायवर्सिटी किताब, 204 पेज की है किताब, किताब में राज्य और केन्द्र शासित प्रदेशों के बारे में दी गई जानकारी, किताब में राजस्थान की भी जानकारी

Publication of Book India-Unity in Cultural Diversity by NCERT

सांस्कृतिक विविधता में भारतीय एकता के बारे में जान सकेंगे विद्यार्थी

जयपुर। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सैकण्डरी एजुकेशन (सीबीएसई) अब देश के विद्यार्थियों को सांस्कृतिक विविधता में भारतीय एकता के बारे में बताएगा। इसके लिए हाल ही सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों की एक किताब एनसीईआरटी ने जारी की है। इसमें सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के बारे में बताया गया है। वहां की संस्कृति, रहन सहन, पहनावा और खानपान के बारे में विद्यार्थी इस किताब के जरिए जानकारी ले सकेंगे। एक भारत, श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को देश के विभिन्न राज्यों की संस्कृति और सभ्यता का ज्ञान कराने के लिए यह किताब प्रकाशित की गई है। जिससे उत्तर भारत में रहने वाला दक्षिण और दक्षिण भारत में रहने वाले विद्यार्थी पूर्व और पश्चिमी राज्यों का ज्ञान कर सकें।
अब सीबीएसई से सम्बदृध सभी स्कूलों में एनसीईआरटी की इंडिया यूनिटी इन कल्चरल डायवर्सिटी किताब पढ़ाई जाएगी। सीबीएसई ने इस संबंध में स्कूलों को दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए हैं। सीबीएसई ने राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की ओर से तैयार की गई किताब को स्कूलों में पढ़ाने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।
किताब में ये है जानकारी
सांस्कृतिक विविधिता के माध्यम से देश की एकता को समझाने का इस किताब के माध्यम से एनसीईआरटी ने प्रयास किया है। किताब में विभिन्न राज्यों के खानपान, उनकी भाषा, पहनावा और संस्कृति के बारे में जानकारी दी गई है। सीबीएसई ने ऑनलाइन किताब का लिंक भी शेयर किया है। ताकि पीडीएफ के रूप में छात्र किताब को पढ़ सकें।
राजस्थान के बारे में भी बताया
किताब में राजस्थान की भी जानकारी दी गई है, जिसमें राजस्थान दिवस, यहां के भौगोलिक एरिया, राजस्थानी, भाषा, राज्य पशु, राज्य पक्षी, राज्य पुष्प, राज्य वृक्ष आदि की जानकारी दी है। साथ ही यहां के खानपान, मेले और त्योहार, यहां की कला, डांस भवाई, घूमर, कालबेलिया, तेरह ताली, कथक के साथ ही म्यूजिक, मिनिएचर पेंटिंग, हैंडीक्राफट, टेराकोटा, ब्लॉक प्रिंट, लेदर क्राफट, पपेट आदि के बारे में बताया है। इसके साथ ही यहां के किले, दर्शनीय स्थल आदि की भी जानकारी दी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो