scriptसरकार को ढूंढ़ने के लिए भाजपा ने निकाली लालटेन यात्रा, पुलिस से धक्का-मुक्की | Pujari Murder Mahwa Bjp Strike Civil Lines Cm Ashok Gehlot Kirodi Lal | Patrika News
जयपुर

सरकार को ढूंढ़ने के लिए भाजपा ने निकाली लालटेन यात्रा, पुलिस से धक्का-मुक्की

—कुछ कार्यकर्ताओं को आई चोटें, एक महिला कार्यकर्ता का नाखून उखड़ा—सरकार ने दिया वार्ता का न्यौता, डीप फ्रीजर पर लगाई पुजारी की तस्वीर

जयपुरApr 10, 2021 / 05:14 pm

Umesh Sharma

सरकार को ढूंढ़ने के लिए भाजपा ने निकाली लालटेन यात्रा, पुलिस से धक्का-मुक्की

सरकार को ढूंढ़ने के लिए भाजपा ने निकाली लालटेन यात्रा, पुलिस से धक्का-मुक्की

जयपुर।

महुआ में पुजारी शंभूदयाल के शव के साथ भाजपा का धरना-प्रदर्शन शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान हाथों में लालटेन लिए भाजपा नेता और कार्यकर्ता सरकार को ढूंढ़ते नजर आए। हाथों में लालटेन लिए सचिवालय की ओर जाते कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका तो इस धक्का-मुक्की में कुछ कार्यकर्ताओं के चोटें भी आई। एक महिला कार्यकर्ता का नाखून भी उखड़ गया।
इससे पहले धरने के तीसरे दिन सिविल लाइन फाटक पर भाजपा नेता जुटे। कार्यकर्ताओं के साथ सरकार की सद्बुद्धी के लिए रामधुनी के साथ यज्ञ किया गया। देर रात पुजारी का शव लकड़ी के बॉक्स से डीप फ्रीजर में शिफ्ट कर दिया गया। डीप फ्रीजर पर पुजारी का फोटो भी लगाया गया है। धरना स्थल पर सांसद किरोड़ी लाल मीणा के अलावा सांसद रामचरा बोहरा, विधायक अशोक लाहोटी, ज्ञानदेव आहूजा, सुमन शर्मा, निवाई उप प्रधान दयाराम सहित अनेक नेता व ब्राह्मण समाज के लोग जुटे।
सीएस और डीजीपी से नहीं करेंगे बात

सरकार की ओर से भाजपा नेताओं को वार्ता का न्यौता भेजा गया है। सरकार ने सीएस और डीजीपी को प्रदर्शकारियों के प्रतिनिधिमंडल से बातचीत के लिए अधिकृत किया था, लेकिन नेताओं ने साफ कर दिया कि अब सीएम से ही बात होगी। हालांकि बाद में मंत्री स्तर पर भी बातचीत के लिए सभी नेता राजी हो गए।
मुख्यमंत्री गायब हैं, उन्हें ढूंढ़ रहे हैं

लालटेन यात्रा को लेकर किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि मुख्यमंत्री प्रदेश से गायब हैं, इसलिए दिन के उजाले में लालटेन जलाकर उन्हें ढूंढ़ रहे हैं ताकि दो दिन से पुजारी का शव सिविल लाइन फाटक पर पड़ा है। उसकी वो सुध लें।
बिना परिजनों के सहमति के आंखें निकालना निंदनीय

दौसा में पुलिस लाठीचार्ज में घायल हुए जगदीश सैनी की शुक्रवार को उपचार के दौरान जयपुर में मौत हो गई। इसके बाद शनिवार को जब शव परिजनों को सौंपा गया तो उसकी आंखें नहीं होने के बाद मामला एक बार फिर गरमा गया। सांसद मीणा ने कहा कि बिना परिजनों के सहमति के आंखें निकालना निंदनीय है. सरकार को अस्पताल प्रशासन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

Home / Jaipur / सरकार को ढूंढ़ने के लिए भाजपा ने निकाली लालटेन यात्रा, पुलिस से धक्का-मुक्की

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो