जयपुरPublished: Feb 09, 2023 06:01:48 pm
Girraj Sharma
Pujari Protection Bill Demand : गलता पीठाधीश्वर अवधेशाचार्य ने मंदिरों से जुड़ी परंपराओं से छेड़छाड़ को उचित नहीं बताया है, उन्होंने कहा कि मंदिरों से जुड़े लोगों को बदलने और परंपरागत रूप से चली आ रही व्यवस्थाओं को नहीं बदला जा सकता है।
जयपुर। मंदिरों की व्यवस्था और पुजारियों के साथ हो रही घटनाओं को लेकर विभिन्न सामाजिक संगठन एकजुट हो रहे है। पुजारी प्रोटेक्शन बिल की मांग को लेकर जहां विप्र महासभा और श्रीपरशुराम सेना के साथ अन्य संगठन विधानसभा का घेराव करेंगे। वहीं गलता पीठाधीश्वर अवधेशाचार्य ने मंदिरों से जुड़ी परंपराओं से छेड़छाड़ को उचित नहीं बताया है, उन्होंने कहा कि मंदिरों से जुड़े लोगों को बदलने और परंपरागत रूप से चली आ रही व्यवस्थाओं को नहीं बदला जा सकता है।