script

पुणे से जयपुर आ रहे विमान में उड़ान भरते ही बजी खतरे की घंटी, मुम्बई में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

locationजयपुरPublished: Jan 16, 2020 07:41:11 pm

पुणे से जयपुर आ रहा था इंडिगो विमान, 176 यात्री थे विमान में, उड़ान भरते ही विमान में बजा लाल सिग्नल, मुंबई में इंडिगो के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

jaipur

पुणे से जयपुर आ रहे विमान में उड़ान भरते ही बजी खतरे की घंटी, मुम्बई में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

मुंबई / जयपुर। पुणे से जयपुर के लिए उड़ान भरने के बाद इंडिगो विमान की गुरुवार को मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। पुणे से उड़ान भरते ही विमान के इंजन में तकनीकी खामी के संकेत मिले। इसके बाद इमरजेंसी घोषित कर दी गई। यह विमान मुंबई एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतार लिया गया। विमान में क्या खराबी थी, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। निजी एयरलाइंस के विमान ने सुबह 4.26 बजे पुणे से जयपुर के लिए उड़ान भरी थी। उड़ान भरते ही विमान में खतरे की घंटी (लाल सिग्नल) बजी। इमरजेंसी घोषित कर विमान को 4.43 बजे मुंबई एयरपोर्ट पर उतार लिया गया। विमान में कुल 176 यात्री सवार थे। अचानक खतरे की घंटी बजने से यात्रियों में दहशत फैल गई।
जानकारी के मुताबिक तड़के 4.26 बजे पुणे से जयपुर आ रहे इंडिगो के विमान को फुल इमरजेंसी घोषित कर मुंबई डायवर्ट कर दिया गया। पायलट को आधा घंटे बाद चला था पता। यात्रियों को तीन घंटे बाद दूसरे विमान से जयपुर लाया गया।
चेतावनी के बावजूद लापरवाही

इंडिगो के नियो विमान को लेकर डीजीसीए पहले ही चेतावनी जारी कर चुका है। सूत्रों के अनुसार यह विमान 175 सीट क्षमता का था। डीजीसीए कई बार चेतावनी दे चुका है, उसके बाद भी एयरलाइंस कंपनियां लापरवाही बरत रही हैं।
वापसी की उड़ान वाले यात्री भी हुए परेशान

पुणे से जयपुर विमान नहीं पहुंचने से उसी विमान से वापस जाने वाले यात्री भी परेशान होते रहे। शाम को बेंगलुरू से जयपुर और जयपुर से बेंगलुरू व जयपुर से दिल् ली जाने वाले विमान रद्द रहे। मौसम की खराबी के कारण चैन्नई से इंडिगो का विमान तीन घंटे तो कोलकाता, अहमदाबाद समेत कई शहरों से विमान एक से डेढ़ घंटे तक की देरी से आए। जयपुर से कोलकाता समेत कई विमान भी देरी से गए।
पांच विमान रद्द, एक दर्जन देरी से आए गए

इधर, जयपुर एयरपोर्ट पर विमानों की लेटलतीफी थमने का नाम नहीं ले रही है। गुरूवार को पांच उडाने रद्द रही तो एक दर्जन की देरी से आवाजाही हुई।

ट्रेंडिंग वीडियो