scriptगणेशजी का पुष्य अभिषेक, सजी झांकियां | PUSHYA NAKSHATRA GANESHJI ABHISHEK | Patrika News

गणेशजी का पुष्य अभिषेक, सजी झांकियां

locationजयपुरPublished: Jul 21, 2020 08:30:27 pm

Submitted by:

Girraj Sharma

पुष्य नक्षत्र (Pushya nakshatra) पर मंगलवार को शहर के गणेशजी मंदिरों में गजानन महाराज का विशेष अभिषेक किया गया। शहर के मोती डूंगरी गणेशजी सहित अन्य मंदिरों में गजानन महाराज का अभिषेक कर विशेष श्रंगार किया गया। मोती डू्ंगरी गणेशजी मंदिर में गजानन महाराज का सुबह अभिषेक किया गया, वहीं शाम को गजानन महाराज को फूल बंगले में विराजमान किया गया।

गणेशजी का पुष्य अभिषेक, सजी झांकियां

गणेशजी का पुष्य अभिषेक, सजी झांकियां

गणेशजी का पुष्य अभिषेक, सजी झांकियां
— फूल बंगले में विराजे मोती डूंगरी गणेशजी
— परकोटे वाले गणेशजी को कराया महास्नान

जयपुर। पुष्य नक्षत्र (Pushya nakshatra) पर मंगलवार को शहर के गणेशजी मंदिरों में गजानन महाराज का विशेष अभिषेक किया गया। शहर के मोती डूंगरी गणेशजी सहित अन्य मंदिरों में गजानन महाराज का अभिषेक कर विशेष श्रंगार किया गया।
मोती डू्ंगरी गणेशजी मंदिर में महंत कैलाश शर्मा के सान्निध्य में गजानन महाराज का सुबह अभिषेक किया गया, वहीं शाम को गजानन महाराज को फूल बंगले में विराजमान किया गया। कोविड — 19 के चलते भक्तों को आॅनलाइन दर्शन कराए गए। चांदपोल स्थित परकोटे वाले गणेश मंदिर में गणेशजी महाराज का सुबह विधिवत अभिषेक किया गया। गणेशजी महाराज को दूध, दही, घी, शहद, बूरा, गुलाब जल और अनेक द्रव्यों से महास्नान कराया गया। इसके बाद गणपति को नवीन पोशाक धारण करा झांकी सजाई गई। मंदिर में भक्तों के प्रवेश पर रोक रही। इस अवसर पर मंदिर प्रांगण मे गणपति स्त्रोत अष्टोत्तरशतनाम के पाठ किए गए। मंदिर के प्रवक्ता पंडित अमित शर्मा ने बताया इस अवसर पर कोरोना महामारी से बचाव और विश्व कल्याण के लिए गणेश जी महाराज से प्रार्थना की गई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो