scriptविधानसभा उपचुनावः कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में नहीं दिलचस्पी, राहुल-प्रियंका की डिमांड ज्यादा | Rahul and Priyanka's demand more in the assembly by-election | Patrika News

विधानसभा उपचुनावः कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में नहीं दिलचस्पी, राहुल-प्रियंका की डिमांड ज्यादा

locationजयपुरPublished: Apr 04, 2021 11:52:59 am

Submitted by:

firoz shaifi

तीनों सीटों पर स्थानीय कार्यकर्ताओं की मंशा, पार्टी कराएं राहुल-प्रियंका के दौरे, प्रदेश कांग्रेस के पास भी पहुंच रही है डिमांड

rahul and priyanka

rahul and priyanka

यपुर। प्रदेश की 3 सीटों सहाड़ा, राजसमंद और सुजानगढ़ में हो रहे उपचुनाव में भले ही प्रदेश कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की फौज उतार दी हो लेकिन तीनों ही सीटों पर कांग्रेस के स्थानीय कार्यकर्ता उपचुनाव में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के दौरे कराए जाने के पक्ष में हैं।

तीनों ही सीटों के स्थानीय कार्यकर्ताओं की मंशा है कि अगर चुनाव प्रचार के अंतिम दिनों में भी राहुल-प्रियंका दौरे प्रदेश में कराए जाते हैं तो इससे कांग्रेस के पक्ष में पूरी तरह से माहौल बनता हुआ नजर आएगा। प्रचार का जिम्मा संभाल रहे नेताओं की माने तो प्रचार के दौरान भी स्थानीय कार्यकर्ताओं की ओर से राहुल प्रियंका के दौरे की डिमांड ज्यादा आ रही है।

हालांकि उपचुनाव में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के दौरे की संभावना नहीं के बराबर हैं, लेकिन फिर भी कांग्रेस के कार्यकर्ता चाहते हैं कि स्टार प्रचारकों के साथ-साथ पार्टी के बड़े चेहरों को भी प्रचार में उतारा जाए।

प्रदेश कांग्रेस तक भी पहुंची डिमांड
विश्वस्त सूत्रों की माने तो तीनों ही सीटों पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के दौरे कराए जाने की डिमांड कांग्रेस मुख्यालय तक भी पहुंची है। हालांकि प्रदेश कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि राहुल गांधी और राहुल प्रियंका के दौरे हो ये सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं की मंशा होती है लेकिन उपचुनाव में इसकी संभावना कम ही है। वैसे भी राहुल गांधी और प्रियंका गांधी बंगाल, असम और केरल के चुनावों में व्यस्त हैं।

इसलिए राहुल-प्रियंका को दौरे चाहते हैं कार्यकर्ता
तीनों सीटों सहाड़ा, राजसमंद और सुजनागढ़ के स्थानीय कांग्रेस नेताओं की माने तो तीनों सीटों पर पार्टी ने भले ही मुख्यमंत्री गहलोत सहित 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की हो लेकिन अधिकांश कांग्रेसी कार्यकर्ता चाहते हैं कि अगर तीनों सीटों पर राहुल-प्रियंका या कांग्रेस के अन्य बड़े नेताओं के दौरे होते हैं तो इससे कांग्रेस के पक्ष में चुनावी माहौल बनेगा। साथ ही जनता भी राहुल प्रियंका को ही नजदीक से देखना और सुनना चाहती है। अगर इन सीटों पर कांग्रेस के बड़े नेताओं की एक-एक जनसभा भी हो जाती है तो इसका फायदा पार्टी को ही मिलेगा।

फीडबैक बैठकों में भी उठी थी बड़े नेताओं के दौरे की मांग
वहीं दूसरी ओर फरवरी और मार्च के मध्य में मुख्यमंत्री आवास पर प्रत्याशी चयन को लेकर बुलाई गई बैठकों में भी रायशुमारी के दौरान नेता और कार्यकर्ताओं ने उपचुनाव में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के दौरे की डिमांड की थी।

ट्रेंडिंग वीडियो