scriptकांग्रेस कोविड सेवक फौज होगी तैयार, कार्यकर्ताओं तक पहुंचा राहुल गांधी का संदेश | Rahul Gandhi is preparing the Congress Kovid Servant Army | Patrika News

कांग्रेस कोविड सेवक फौज होगी तैयार, कार्यकर्ताओं तक पहुंचा राहुल गांधी का संदेश

locationजयपुरPublished: Apr 29, 2021 10:49:51 am

Submitted by:

firoz shaifi

-राजस्थान के 15 हजार कार्यकर्ताओं के पास पहुंचा है राहुल गांधी का मैसेज, हर जिले में बनेंगे कांग्रेस कोविड सेवक, देश भर में 10 लाख कोविड सेवकों की फौज खड़ी करने की तैयारी

जयपुर। देशभर में तेजी से पैर पसार रहे कोरोना संक्रमण के बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी खासे सक्रिय हैं। कोरोना संक्रमित होने के बावजूद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी देशभर में लोगों की मदद करने के लिए कांग्रेस कोविड सेवकों की फौज तैयार करने में जुटे हुए हैं।

इसके लिए राहुल गांधी बाकायदा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संदेश भी भेज रहे हैं। कांग्रेस सूत्रों की माने तो देशभर में राहुल गांधी तकरीबन 10 लाख कांग्रेस कोविड सेवकों की फौज तैयार करने में जुटे हुए हैं। जिसके जरिए राहुल गांधी लोगों की राजनीति छोड़कर जनता और देश की हर संभव मदद की अपील कर रहे हैं।

राजस्थान के 15 हजार कार्यकर्ताओं के पास आया राहुल का मैसेज
वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की ओर से भेजे गए मैसेज राजस्थान में भी 15 हजार से ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के पास पहुंच गए हैं। राहुल गांधी के ये संदेश उन कार्यकर्ताओं के पास पहुंचे हैं जो पूर्व में कांग्रेस के प्रोजेक्ट शक्ति से जुड़े हुए हैं।

राजस्थान के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के पास आए मैसेज के मुताबिक उन्हें राहुल गांधी के संदेश के साथ एक नंबर पर मिस कॉल देने के निर्देश दे दिए गए हैं, जिससे कि वे अपने-अपने जिलों में कांग्रेस कोविड सेवक बन सकें। कार्यकर्ताओं के साथ संपर्क के लिए राहुल गांधी ने कांग्रेस के शक्ति ऐप का इस्तेमाल किया है। इसी ऐप के जरिए कार्यकर्ताओं तक संदेश भेजे जा रहे हैं।

राहुल गांधी के सीधे संपर्क में रहेंगे सेवक
पार्टी की ओर से तैयार किए जा रहे कांग्रेस कोविड सेवक सीधे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के संपर्क में रहेंगे। समय-समय पर राहुल गांधी उनसे संपर्क कर संक्रमण काल में की गई सेवाओं के बारे में फीडबैक लेते रहेंगे।

यह लिखा है राहुल गांधी के संदेश में
“दऱअसल राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं को उनके नाम संबोधित करते हुए संदेश में लिखा है कि इस कोरोना संकट के समय अपने कांग्रेस साथियों से मेरा अनुरोध है कि सारे राजनीतिक कार्यक्रम त्याग दिया जाएं, सिर्फ जन सहायता करें हर तरह से देशवासियों का दुख दूर करें, कांग्रेस का यही धर्म है। यदि आप अपने जिले में कांग्रेस कोविड सेवक बनना चाहते हैं तो इस नंबर 8184 922221 पर एक मिस कॉल दें। हम आपसे संपर्क करेंगे- राहुल गांधी”

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो