scriptविरोध का अनोखा तरीका, भाजपा विधायकों ने लहराए एक से 10 तक गिनती लिखे पोस्टर | Rahul Gandhi Kisan Karjmafi Kisan Andokan Cm Ashok Gehlot | Patrika News

विरोध का अनोखा तरीका, भाजपा विधायकों ने लहराए एक से 10 तक गिनती लिखे पोस्टर

locationजयपुरPublished: Feb 12, 2021 06:32:52 pm

Submitted by:

Umesh Sharma

किसान कर्जमाफी को लेकर भाजपा ने शुक्रवार को विरोध का अनोखा तरीका अपनाया। शून्य काल के दौरान भाजपा विधायकों ने एक से 10 तक गिनती लिखे हुए पोस्टर लहराए। राहुल गांधी दो दिवसीय दौरे पर राजस्थान आए हुए हैं।

विरोध का अनोखा तरीका, भाजपा विधायकों ने लहराए एक से 10 तक गिनती लिखे पोस्टर

विरोध का अनोखा तरीका, भाजपा विधायकों ने लहराए एक से 10 तक गिनती लिखे पोस्टर

जयपुर।

किसान कर्जमाफी को लेकर भाजपा ने शुक्रवार को विरोध का अनोखा तरीका अपनाया। शून्य काल के दौरान भाजपा विधायकों ने एक से 10 तक गिनती लिखे हुए पोस्टर लहराए। राहुल गांधी दो दिवसीय दौरे पर राजस्थान आए हुए हैं। राजस्थान में कांग्रेस सरकार के गठन के समय एक से दस तक गिनती करते हुए राहुल गांधी ने दस दिन में किसानों का कर्ज माफ करने की घोषणा की थी। यही वजह थी कि भाजपा विधायकों ने आज का दिन चुना।
भाजपा विधायकों ने यह पोस्टर लहराकर राहुल गांधी की तरफ से किए गए किसानों के संपूर्ण कर्जमाफी के वादे की तरफ सरकार और सत्ताधारी पार्टी का ध्यान दिलाया। साथ ही अपना विरोध भी जता दिया। सदन के भी बाहर भी बीजेपी के विधायक इस जुगत में दिखे। पार्टी के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता और विधायक रामलाल शर्मा अपनी जैकेट पर एक से 10 तक गिनती लिखे हुए कागज चिपका कर आए थे। इसके साथ ही उन्होंने संपूर्ण कर्ज माफी लिखा कागज भी चिपका रखा था।
रामलाल ने कहा कि कांग्रेस के नेता किसानों के बीच आए हैं तो उन्हें चुनाव पूर्व किया गया उनका वादा याद दिलाना जरूरी है और इसीलिए राहुल गांधी के दौरे पर विरोध जताने के लिए उन्होंने यह तरीका अपनाया है। शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी ने एक से दस तक गिनती गिनते हुए 10 दिन में कर्जामाफी की बात कही थी, लेकिन आज तक कर्जा माफ नहीं हुआ है। इसके बाद भी कांग्रेस अपने आपको किसानों का हितैषी बता रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो