मुंगेरी लाल के सपने मत देखो राहुलजी, आपकी सरकार कभी नहीं आने वाली-चाहर
बीजेपी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद राजकुमार चाहर ने राहुल गांधी पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि मुंगेरी लाल के सपने मत देखिए राहुलजी। आपकी सरकार कभी आने वाली नहीं है। आप कृषि बिलों को कूडेदान में फेंकने की बात कह रहे थे। लेकिन इस देश की 130 करोड़ जनता कांग्रेस को कूडेदान में फेंकने का काम करेगी।

जयपुर।
बीजेपी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद राजकुमार चाहर ने राहुल गांधी पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि मुंगेरी लाल के सपने मत देखिए राहुलजी। आपकी सरकार कभी आने वाली नहीं है। आप कृषि बिलों को कूडेदान में फेंकने की बात कह रहे थे। लेकिन इस देश की 130 करोड़ जनता कांग्रेस को कूडेदान में फेंकने का काम करेगी।
चाहर ने भाजपा मुख्यालय पर बुधवार को प्रेस वार्ता में कहा कि खेद का विषय है कि कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दल किसानों को भ्रम में डालने की कोशिश की है, लेकिन किसान जानता है कि कौन किसके साथ है। कांग्रेस के लोगों ने असली चेहरा दिखाया। इंडिया गेट पर ट्रैक्टर जलाने का काम किया। ये अलग बात है कि वही ट्रैक्टर अंबाला में जलाया गया था। किसान के लिए ट्रैक्टर आत्मा है। जल्द ही ये नेता बैक्फुट पर होंगे। क्योंकि इन विधेयकों में किसानों का लाभ छिपा है। चाहर ने राजस्थान सरकार पर भी हमला बोला और कहा कि राजस्थान में किसानों से किए गए वादे नहीं निभाए गए। चुनाव से पहले कांग्रेस ने लोक लुभावन घोषणाएं की गई, लेकिन सरकार ने किसानों के साथ धोखा किया है। राजस्थान के किसान अपने आपको ठगा सा महसूस कर रहे हैं। प्रेस वार्ता के बाद चाहर ने प्रदेश किसान मोर्चा से जुड़े पदाधिकारियों की बैठक ली और विधेयकों को लेकर फैलाए जा रहे भ्रम को दूर करने की अपील की।
हमारा काम जोड़ना है, तोड़ना नहीं
रालोपा सांसद हनुमान बेनीवाल के विधेयक का विरोध करने के सवाल पर चाहर ने कहा कि ये बिल किसानों के हित में है और बेनीवाल भी ये बात समझ जाएंगे। रालोपा के सरकार से अलग होने के सवाल पर चाहर ने साफ कहा कि हमारा काम जोड़ना है, तोड़ना नहीं। हमसे जो जुड़ा है हम उसको साथ में लेकर चलते हैं और आगे भी यही करेंगे।
अब पाइए अपने शहर ( Jaipur News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज