scriptहोली के बाद राहुल गांधी आ सकते हैं बांसवाड़ा | Rahul Gandhi may come Banswara after Holly | Patrika News

होली के बाद राहुल गांधी आ सकते हैं बांसवाड़ा

locationजयपुरPublished: Feb 28, 2016 11:20:00 pm

Submitted by:

Ashish vajpayee

मार्च अंत तक राहुल का दौरा संभावित

कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी का वागड़ का दौरा मार्च के अंतिम सप्ताह में हो सकता है। इसकी पुष्टि कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चांदमल जैन ने की। उन्होंने बताता कि बागीदौरा विधायक महेन्द्रजीत सिंह मालवीया की अगुवाई में नई दिल्ली जाकर राहुल गांधी और राष्ट्रीय महासचिव गुरुदास कामत से मुलाक़ात की और उनसे वागड़ के कई मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान राहुल गांधी को वागड़ आगमन का न्योता भी दिया। इस पर उन्होंने मार्च के अंतिम सप्ताह या अप्रेल के प्रथम सप्ताह में वागड़ आने का आश्वासन दिया। यूथ कांग्रेस प्रवक्ता इमरान खान ने बताया कि इस दौरान पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा, कांग्रेस के प्रदेश सचिव अर्जुन सिंह बामनिया, पूर्व विधायक कांता भील$, प्रदेश कांग्रेस सचिव जैनेन्द्र त्रिवेदी, डूंगरपुर अध्यक्ष दिनेश खोड़निया, तलवाड़ा प्रधान प्रज्ञा, प्रधान महेंद्र बरज़ोड़, पूर्व विधायक शंकरलाल अहारी, जाकिर घीवाला समेत कई अन्य मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो