scriptकांग्रेस बताए राहुल गांधी पीएम के योग्य है या नहीं : भाजपा | rahul gandhi pm candidate or not | Patrika News

कांग्रेस बताए राहुल गांधी पीएम के योग्य है या नहीं : भाजपा

locationजयपुरPublished: Apr 19, 2019 06:12:27 pm

Submitted by:

hanuman galwa

सपा तथा बसपा की दोस्ती पर भी साधा निशाना

bjp

bjp

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं लोकसभा चुनाव प्रदेश सह प्रभारी सुधांशु त्रिवेदी ने भाजपा से कांग्रेस में गए फिल्म अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा के बयान को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को स्पष्ट करना चाहिए कि राहुल गांधी में प्रधानमंत्री पद के योग्य है या नहीं?
प्रदेश भाजपा मुख्यालय में शुक्रवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेद ने कहा कि कांग्रेस जवाब दे कि उनके सांसद प्रत्याशी एवं स्टार प्रचारक शत्रुघ्न सिन्हा को राहुल गांधी में पीएम मैटेरियल नजर क्यों नहीं आता है। सपा-बसपा गठबंधन पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि आज 25 वर्ष बाद उत्तर प्रदेश में मुलायम सिंह व मायावती मिलकर रैली कर रहे है, लेकिन वे यह स्पष्ट करें कि उन्होंने अभी तक स्टेट गेस्ट हाउसकांड के मुकदमे वापस लिये या नही। त्रिवेदी ने कहा कि जानी दुश्मन भी एक दूसरे के साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे है तो यह लगता है कि मोदी है तो मुमकिन है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो