scriptराहुल गांधी की जयुपर में ‘युवा आक्रोश रैली’ कल, ये हैं सियासी मायने | Rahul Gandhi Rally in jaipur | Patrika News

राहुल गांधी की जयुपर में ‘युवा आक्रोश रैली’ कल, ये हैं सियासी मायने

locationजयपुरPublished: Jan 27, 2020 11:16:11 am

Submitted by:

rahul

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की 28 जनवरी को जयपुर आएंगे।

rahul gandhi

rahul gandhi

जयपुर। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की 28 जनवरी को जयपुर आएंगे। राहुल रामनिवास बाग में दोपहर 1 बजे के लगभग युवा आक्रोश रैली को संबोधित करेंगे। कांग्रेस ने इस बार रैली में ज्यादा फोकस युवाओं को बुलाने पर रखा है। इसलिए युवा कांग्रेस, एनएसयूआई के नेताओं को भीड़ लाने की मुख्य जिम्मेदारी दी गई है।
अल्बर्ट हॉल पर मंच और अन्य तैयारियां शुरु हो गई है। इसके लिए नेताओं की समितियां बनाकर उन्हें काम बांटा गया है। रैली की तैयारियों को लेकर कल पीसीसी में उप मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट और सह प्रभारी विवेक बंसल की अध्यक्षता में बैठक भी हुई थी।
बैठक में विधायक, मंत्री, विधायक प्रत्याशी व अन्य नेताओं को बुलाया गया। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने सभी नेताओं को अलग अलग टारगेट दिए गए है। कांग्रेस इस रैली में करीब 50 हजार लोगों को जुटाना चाह रही है। इसलिए सभी को निर्देश दिए गए कि राहुल की रैली के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाएं। साथ ही इसमें युवाओं की भागीदारी ज्यादा होनी चाहिए। इस रैली में राहुल गांधी सीएए, गिरती अर्थव्यवस्था, बढ़ती बेरोजगारी सहित कई मुद्दों पर अपनी बात रखेंगे।
राजस्थान के बाद राहुल कांग्रेसशासित अन्य राज्यों में भी इसी तरह की रैली करेंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पूरी तैयारियों को लेकर मॉनीटरिंग कर रहे है कि कौन नेता कितनी भीड़ लाता है। माना जा रहा है कि राहुल गांधी दुबारा कांग्रेस अध्यक्ष पद की कमान संभाल सकते है और इसीलिए ये आंदोलन और रैलियां करके राहुल को नेतृत्व सौंपा जा रहा है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो