scriptराहुल गांधी शिवभक्त, बारिश ने किया शिवाभिषेक | Rahul Gandhi Worship Lord Shiv Rain Shower | Patrika News

राहुल गांधी शिवभक्त, बारिश ने किया शिवाभिषेक

locationजयपुरPublished: Jan 28, 2020 07:54:35 pm

Submitted by:

Umesh Sharma

राहुल गांधी की जनाक्रोश रैली में राूक बैंड और डीजे की धुनों पर युवा झूमते नजर आए। एक से एक फिल्मी गानों पर युवाओं ने जमकर ठुमके लगाए। रैली में खेलमंत्री अशोक चांदना ने कहा कि राहुल गांधी शिव भक्त हैं, उनके आगमन से पहले बारिश होना युवा आक्रोश रैली का भगवान शिव द्वारा जलाभिषेक है।

राहुल गांधी शिवभक्त, बारिश ने किया शिवाभिषेक

राहुल गांधी शिवभक्त, बारिश ने किया शिवाभिषेक

जयपुर।

राहुल गांधी की जनाक्रोश रैली में राूक बैंड और डीजे की धुनों पर युवा झूमते नजर आए। एक से एक फिल्मी गानों पर युवाओं ने जमकर ठुमके लगाए। रैली में खेलमंत्री अशोक चांदना ने कहा कि राहुल गांधी शिव भक्त हैं, उनके आगमन से पहले बारिश होना युवा आक्रोश रैली का भगवान शिव द्वारा जलाभिषेक है। महादेव ने आशीर्वाद प्रदान कर घोषणा की है कि इस देश का माहौल बदलेगा। युवा 6 वर्षों से मोदी सरकार के जुर्म को सहन कर रहे हैं, मगर अब युवा इस तानाशाही को और अधिक सहन नहीं करेंगे।
युवाओं को भ्रमित कर रही है मोदी सरकार-गहलोत

रैली को सम्बोधित करते हुए सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि आज देश का माहौल बिगाडा जा रहा है। युवा विचलित है। उसके पास रोजगार नहीं है। देश में गलत अार्थिक नीतियों की वजह से महंगाई बढ रही है। रोजगार घटे रहे है। 45 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी हो गई है लेकिन मोदी सरकार के पास कोई आर्थिक नीतियां नहीं है और ना ही कोई कार्यक्रम है। देश-प्रदेश के हालातों को लेकर युवाओं को सजग रहना है। भाजपा इन्हें भ्रमित करना चाह रही है। ये सीएए लेकर आए लेकिन ये कानून लागू होने वाला नहीं है। ये कभी मंदिर की बात करते है तो कभी एनआरसी की बात कहते है। देश के युवाओं को इनसे बचना है। ये फासिस्टवादी लोग है इनका लोकतंत्र में यकीन नहीं है। राहुल गांधी लगातार युवाओं की बातें उठा रहे है और संघर्ष कर रहे है।
मौसम बदला, समय भी बदलेगा-पायलट

उपमुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा कि आज हिन्दुस्तान के युवाओं पर आर्थिक प्रहार किया जा रहा है लेकिन दिल्ली में बैठी सरकार नींद में है और चुप बैठकर सब कुछ देख रही है। उन्हें कोई परेशानी नहीं हो रही हैं। नौजवानो के साथ हम कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष करेंगे। लोगों के अंदर भय का माहौल पैदा किया जा रहा है। रैली के दौरान आसमान में में बदलते मौसम को देखकर पायलट ने कहा कि आज मौसम बदला है समय भी बदलेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो