scriptराहुल के कभी खास रहें अशोक तंवर ‘अपना भारत मोर्चा’ लांच करेंगे | Rahul's ever special Ashok Tanwar will launch 'Apna Bharat Morcha' | Patrika News

राहुल के कभी खास रहें अशोक तंवर ‘अपना भारत मोर्चा’ लांच करेंगे

locationजयपुरPublished: Jul 24, 2021 11:02:27 am

Submitted by:

rahul

अपना भारत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर आज अपने नवगठित राजनीतिक दल ‘अपना भारत मोर्चा’ को राजस्थान में लांच कर रहे है।

जयपुर। अपना भारत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर आज अपने नवगठित राजनीतिक दल ‘अपना भारत मोर्चा’ को राजस्थान में लांच कर रहे है। वे दोपहर में मीडिया से बात करेंगे। अशोक तंवर ने कांग्रेस पार्टी में अंतरकलह और अनदेखी के चलते पार्टी छोड़ दी थी। इसके बाद उन्होंने ‘अपना भारत मोर्चा’ नाम से एक नया राजनीतिक संगठन बना लिया था। मोर्चा ने हरियाणा में चुनाव भी लड़ा लेकिन सफलता नहीं मिली। अब तंवर राजस्थान में अपनी संभावनाएं देख रहे है।
पायलट समर्थक वेदप्रकाश सोलंकी से मिले — तंवर से हुई चर्चा पर कहा कि सोलंकी ने कहा कि वे पुराने साथी व बॉस रहे है उनसे मुलाकात होती रहती हैंं। तंवर उनके घर के ही सदस्य हैं, उनसे पारिवारिक रिश्ते हैं। हमेशा उनसे मुलाकात होती रहती है। इस दौरान वेद प्रकाश सोलंकी और अशोक तंवर के बीच 30 मिनट से ज्यादा की चर्चा भी हुई। इस मुलाकात के बाद तंवर ने भी मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि वे केवल चाय पर चर्चा करने के लिए यहां आए थे। वेद सोलंकी हमारे पुराने साथी रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो