scriptRahul's statement, Gehlot will have to leave the post of Chief Ministe | राहुल के बयान से साफ, गहलोत को छोड़ना होगा मुख्यमंत्री का पद | Patrika News

राहुल के बयान से साफ, गहलोत को छोड़ना होगा मुख्यमंत्री का पद

locationजयपुरPublished: Sep 22, 2022 04:29:37 pm

Submitted by:

firoz shaifi

कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की दौड़ में सबसे आगे चल रहे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सुर अब राहुल गांधी के उस बयान के बाद बदल गए है, जिसमें राहुल गांधी ने कोच्चि में पूरी तरह से साफ कर दिया है की पार्टी में 'एक व्यक्ति एक पद'का फार्मूला लागू रहेगा।

 Chief Ministe
जयपुर। कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की दौड़ में सबसे आगे चल रहे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सुर अब राहुल गांधी के उस बयान के बाद बदल गए है, जिसमें राहुल गांधी ने कोच्चि में पूरी तरह से साफ कर दिया है की पार्टी में 'एक व्यक्ति एक पद'का फार्मूला लागू रहेगा। उदयपुर के नव संकल्प शिविर में जो फैसले लिए गए थे वो लागू रहेंगे। राहुल गांधी के इस बयान के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सुर भी बदल गए हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी संकेत दिए हैं कि वो अगर राष्ट्रीय अध्यक्ष बनते हैं तो फिर मुख्यमंत्री का पद छोड़ेगे क्योंकि संवैधानिक पद पर बैठा हुआ व्यक्ति पार्टी के प्रमुख पद पर नहीं रह सकता है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक समाचार चैनल को दिए इंटरव्यू में भी साफ कहा है कि ऐसा कभी नहीं हुआ कि कोई मुख्यमंत्री पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बना हो।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.