scriptरेस्टोरेंट पर छापा, हुक्का पीते मिले नाबालिग | Raid on restaurant, minors found drinking hookah | Patrika News

रेस्टोरेंट पर छापा, हुक्का पीते मिले नाबालिग

locationजयपुरPublished: Aug 10, 2020 03:28:55 pm

Submitted by:

vinod sharma

जयपुर. संदिग्ध सूचना मिलने पर पुलिस ने रेस्टोरेंट पर (Raid on restaurant, minors found drinking hookah) छापा मारा, जहां नाबालिग बालक-बालिकाएं हुक्का पीते पाए गए। हुक्का बार संचालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

रेस्टोरेंट पर छापा, हुक्का पीते मिले नाबालिग

रेस्टोरेंट पर छापा, हुक्का पीते मिले नाबालिग

जयपुर. संदिग्ध सूचना मिलने पर पुलिस ने रेस्टोरेंट पर (Raid on restaurant, minors found drinking hookah) छापा मारा, जहां नाबालिग बालक-बालिकाएं हुक्का पीते पाए गए। हुक्का बार संचालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। बजाज नगर पुलिस को टोंक रोड के एक रेस्टोरेंट में अवैध गतिविधयों की सूचना मिल रही थी., जिस पर पुलिस ने शाम के समय अचानक रेस्टोरेंट पर छापा मारा। पुलिस को देख नाबालिग इधर-उधर भागने वगे। लेकिन पुलिस ने उन्हें निरुद् कर लिया। एसआई प्रकाश राम विश्नोई ने बताया कि हुक्का बार संचालक सूरज सिंह के खिलाफ अवैध रूप से नाबालिगों को हुक्का पिलाने का मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि रेस्टोरेंट के बाहर बोर्ड लगा हुआ था, जिस पर भोजन के बारे में जानकारी दी गई। लेकिन अंदर अवैध गतिविधी चलाई जा रही थी। पुलिस को इस हुक्का बार संचालक के खिलाफ लगातार शिकायत मिल रही थी। इस कारण उस पर नजर रखी जा रही थी।

परिवार के विवाद में तानी बंदूक
परिवार के बीच चल रहे जमीन के विवाद में एक युवक ने अपने परिजनों पर बंदूक तान दी। जिससे परिवार में भय का माहौल हो गया। पीड़ित दीपक जाट ने बजाज नगर थाने में इसकी प्राथमिकी दर्ज कराई। जिसमें बताया कि उसका भाई का लड़का संजीत चौधरी उनकी जमीन पर कब्जा करना चाहता है। इसी को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप लगाया कि संदीप रविवार को उनके घर पर आया तथा उनसे मारपीट का तथा विवाद बढ़ने पर जान से मारने की नीयत से बंदूक तान दी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो