रेलवे ने दिव्यांगों को दी बड़ी राहत, टिकट बुक करने के लिए नहीं जाना पड़ेगा काउंटर
Indian Railway ।। दिव्यांगजनों को अब रेल यात्रा करने में ज्यादा परेशानी नहीं होगी। दरअसल, भारतीय रेलवे ने दिव्यांगों को बड़ा तोहफा दिया है। दिव्यांगों की सुविधा के लिए उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल की ओर से प्रायोगिक तौर पर विशेष पोर्टल divyangjan-rail.in लॉन्च किया गया है।

दिव्यांगजनों को अब रेल यात्रा करने में ज्यादा परेशानी नहीं होगी। दरअसल, भारतीय रेलवे ने दिव्यांगों को बड़ा तोहफा दिया है। दिव्यांगों की सुविधा के लिए उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल की ओर से प्रायोगिक तौर पर विशेष पोर्टल divyangjan-rail.in लॉन्च किया गया है। इसके जरिए दिव्यांगजनों को अब रियायती टिकट बुक करने के लिए टिकट काउंटर तक जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस पोर्टल के जरिए यात्री अपने दस्तावेज ऑनलाइन जमा कर सकेंगे। यह उन लोगों के लिए अधिक सुविधाजनक होगा जिन्हें रेल टिकट बुक करने के लिए काउंटर पर पहुंचने में कठिनाई का सामना करना पड़ता है।
-पोर्टल 24 घंटे संचालित
आपको बतादें कि दिव्यांगों को फोटो पहचान पत्र हासिल करने में बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्हें लंबी दूरी तय करके सर्टिफिकेट हासिल करना पड़ता है, इसलिए रेलवे ने अपने नए आदेश में दिव्यांगों को बड़ी राहत दी है। इस आदेश के बाद दिव्यांगजनों को बार-बार मुख्य रेल मंडल के मुख्य कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
इस पोर्टल से दिव्यांगों को काफी मदद मिलेगी। उन्हें अब मंडल कार्यालय में काउंटर्स पर खुद नहीं जाना पड़ेगा। यह प्रणाली ई-टिकटिंग, आई-डी कार्ड जारी करने के लिए दिव्यांगजन यात्रियों की ओर से आवेदन जमा करने की पूरी प्रक्रिया का डिजिटलाइजेशन करने में मददगार साबित होगी। बतादें कि पोर्टल पर तत्काल आवेदन किया जा सकेगा। दिव्यांगजन यात्रियों के लिए ऑनलाइन पोर्टल 24 घंटे संचालित रहेगा।
अब पाइए अपने शहर ( Jaipur News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज