scriptराजस्थान में बदला मौसम, कई जिलों में बारिश, आज यहां बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी | Rain Alert in Rajasthan: Rajasthan Weather Forecast 12 Dec 19 | Patrika News

राजस्थान में बदला मौसम, कई जिलों में बारिश, आज यहां बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी

locationजयपुरPublished: Dec 12, 2019 09:55:15 am

Submitted by:

dinesh

Rain Alert in Rajasthan: मौसम विभाग ( IMD ) ने आज जयपुर सहित सात जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी ( Rain in Rajasthan ) दी है। इसके बाद एक बार फिर प्रदेश में सर्दी जोर पकड़ेगी। पारे में गिरावट आएगी।

rajasthan_weather0.jpg
जयपुर। पश्चिमी विक्षोभ ने राजस्थान में भी असर दिखाना शुरू कर दिया है। जिसके चलते प्रदेश के कई जिलों में बुधवार की रात से ही मौसम ( Rajasthan Weather forecast ) का मिजाज बदल गया है। कई जिलों में बादल छाए हुए है और ठंडी हवाओं के साथ बारिश हो रही है। जिससे ठंड और बढ़ गई है। जोधपुर, अजमेर, सीकर, जैसलमेर, नागौर सहित राजधानी जयपुर में भी बारिश के समाचार है। मौसम विभाग ( IMD ) ने आज जयपुर सहित सात जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी ( Rain Alert in Rajasthan ) दी है। इसके बाद एक बार फिर प्रदेश में सर्दी जोर पकड़ेगी। पारे में गिरावट आएगी। मौसम विभाग के निदेशक शिव गणेश के अनुसार गुरुवार को जयपुर, सीकर, अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर जिले में बारिश हो सकती है।
इसी के साथ उत्तर भारत के राज्यों और पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी की संभावना है। जिसके चलते प्रदेश के उत्तरी पश्चिमी हिस्से में ठंड जोर पकड़ेगी। मौसम विभाग ने 12 और 13 दिसंबर को प्रदेश के करीब एक दर्जन से ज्यादा जिलों में मौसम में बारिश चेतावनी जारी की गई है। कई इलाकों में ओलावृष्टि की भी संभावना है। इस दौरान इन हिस्सों में प्रशासन को भी अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।

इधर राजधानी में सर्दी पर नजर डालें तो न्यूनतम पारा बुधवार को 10.6 डिग्री दर्ज किया गया। इससे ठिठुरन बढ़ गई है। वहीं अधिकतम पारा 24.0 डिग्री दर्ज किया गया है। नागौर जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में आज सुबह से ही हल्की बारिश का दौर चल पड़ा है। जिससे पान की मैथी की करोड़ों रुपए की कटी फसल खराब होने का अंदेशा है। लेकिन ये मावठ अन्य रबी फसलों के लिए फायदेमंद साबित होगी। वहीं जोधपुर में सुबह 4 बजे से बूंदाबांदी जारी है। अजमेर में सुबह 15 से 20 मिनट तक हल्की फुहारें गिरी। आसमान पर हल्की धुंध और बादल छाए हुए है। न्यूनतम तापमान 10 और अधिकतम 25.0 डिग्री के आसपास बना हुआ है।सीमावर्ती क्षेत्र जैसलमेर में भी मौसम में बदलाव आ गया है। यहां भी बारिश का दौर शुरू हुआ। सीकर में आसमान में बादलों का डेरा जमा हुआ है और हल्की बूंदाबांदी का दौर जारी है। यहां 11.2 डिग्री तापमान दर्ज हुआ।
भारी बर्फबारी की आंशका
मौसम विभाग ने उत्तराखंड समेत देश के पर्वतीय इलाकों में अगले दो दिनों तक भारी बर्फबारी की आशंका जताते हुए अलर्ट जारी किया है। अलर्ट के अनुसार 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में तेज बारिश, बर्फबारी या ओले गिरने की संभावना है।
किसान की सर्दी से मौत
भीलवाड़ा के सदर थाना क्षेत्र के बड़ा महुआ में मंगलवार रात खेत पर रखवाली को गए किसान की मौत हो गई। पुलिस का मानना है कि सम्भवतया सर्दी से किसान ने दम तोड़ा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत की वजह पता लगेगी। पुलिस ने बताया कि मदनलाल प्रजापत (55) रात में खेत पर रखवाली को गया। सुबह देर तक घर नहीं पहुंचने पर परिजन वहां पहुंचे। वहां मदनलाल मृत मिला। सूचना पर पुलिस भी पहुंची।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो