scriptमौसम ने मारा पलटा, प्रदेश में यहां बरसे मेघ | rain in rajasthan | Patrika News

मौसम ने मारा पलटा, प्रदेश में यहां बरसे मेघ

locationजयपुरPublished: Jun 26, 2018 06:24:15 pm

Submitted by:

rajesh walia

मौसम ने मारा पलटा, प्रदेश में यहां बरसे मेघ

rain
जयपुर। प्रदेश के कई इलाकों में प्री-मानसून ने दस्तक दे दी है। इसके चलते चूरू, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, अलवर और पाली समेत कई जगह मेघ मेहरबान रहे। बारिश के साथ चली तेज हवाओं ने बारिश का रूख जरूर बदल दिया। इससे बादल थोड़ी देर बरस कर आग चले गए। बरसात होने से लोगों को भीषण गर्मी से निजात मिली है। वहीं बारिश ने किसानों के चेहरे पर भी खुशी की लहर ला दी है।
चूरू में बरसे मेघ

चूरू में दोपहर करीब 1 मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। मौसम के पलटे मिजाज से जिला मुख्यालय सहित कई जगह बारिश हुई। बारिश के साथ चली ठंडी हवाओं ने मौसम को सुहाना कर दिया। इस दौरान करीब आधे घंटे तक रुक-रुक कर बारिश का दौर चलता रहा। वहीं बारिश के दौरान लोग सड़कों पर आनंद लेते नजर आए। वहीं मकानों की छतों पर बच्चे बारिश में नहाने का लुत्फ उठाते नजर आए। बारिश होने से शहर की सड़कों पर पानी बहने लगा। इससे पहले काले बादल छाए रहे।
अलवर में बारिश ने खोली प्रशासन की पोल

अलवर में महज 10 मिनट की बारिश ने शहर की सड़कों को लबालब कर दिया और प्रशासन की पोल खोलकर रख दी। सड़क किनारे बने नालों में कचरा फंस जाने से सड़कें दरिया बन गई। इससे वाहन चालकों व राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पडा। हालांकि मौसम के बदले मिजाज से लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिली है।
बांसवाड़ा में बारिश ने मौसम में घोली ठड़ंक

बासंवाड़ा में हल्की बारिश से तापमान में गिरावट देखने को मिली है। बरसात ने गर्मी के मौसम को ठंड़क में बदल दिया। लेकिन बारिश के दौरान बिजली गुल होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसके अलावा ग्रामीण इलाकों में मूसलाधार बारिश होने से किसानों के चेहरे खिल उठे। इससे किसान अब खेतों की बुवाई करने में जुट जाएंगे।
डूंगरपुर में मौसम ने खाया पलटा

डूंगरपुर में लम्बे इंतजार के बाद मानसून लोगों के लिए राहत की खबर लेकर आया है। यहां पर करीब डेढ़ घंटे बादल बरसते रहे। इस बीच करीब चार इंच बारिश दर्ज की गई है। मेवाड़ और वागड़ अंचल से लेकर मेवात अंचल के कई इलाकों मे मेघ मेहरमान दिखे। बारिश ने गर्मी के तीखे तेवरों को पलटकर मौसम को खुशनुमा बना दिया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो