script

पूर्वी राजस्थान में न कमी-न अधिकता, पूरे प्रदेश में अभी भी 8 फीसदी की कमी

locationजयपुरPublished: Sep 02, 2021 08:12:45 pm

Submitted by:

Jaya Gupta

– तीन दिन की बारिश ने सुधारी स्थिति

Monsoon 2022: खुशखबर, इस साल 15 मई से आ रहा है मानसून

Monsoon 2022: खुशखबर, इस साल 15 मई से आ रहा है मानसून


जयपुर। मानसून ने प्रवेश के समय जिस प्रकार बारिश के लिए तरसाया था, अब विदाई के समय वैसी स्थिति नहीं है। विदाई का समय नजदीक आता जा रहा है मगर अब अच्छी बारिश हो रही है। तीन दिन की बारिश से प्रदेश में बारिश के आंकड़े में भी सुधार हुआ है। पूर्वी राजस्थान में तीन दिन पहले तक जहां चार फीसदी बारिश कम चल रही थी, गुरुवार को न बारिश की कमी थी और न ही अधिकता। हालांकि, पश्चिमी राजस्थान में अभी भी बारिश में 22 फीसदी की कमी चल रही है। पूरे प्रदेश में तीन दिन पहले जहां 12 फीसदी की कमी थी, अब इसमें चार फीसदी का सुधार हुआ है। अब केवल 8 फीसदी की कमी शेष बची है।
————————-
अगले दो सप्ताह अच्छी बारिश होने की संभावना
मौसम विभाग ने अगले दो सप्ताह अच्छी बारिश होने की संभावना जताई है। तीन से पांच सितम्बर के बीच पूर्वी राजस्थान में जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर जिले में मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं
पश्चिमी राजस्थान में 4-6 सितम्बर के बीच बारिश में कमी रहेगी। इसके बाद 6 सितम्बर से एक बार पुन: बंगाल की खाड़ी में एक नया कम दबाव का क्षेत्र बनेगा। जिससे फिर से मानसून सक्रिय होगा। 7 सितम्बर से पुन: प्रदेश में बारिश का दौर शुरू होगा। 10 सितम्बर के बाद अच्छी बारिश होने की संभावना है। 3 से 9 सितम्बर तक पूर्वी राजस्थान में सामान्य से अधिक व पश्चिमी राजस्थान में सामान्य बारिश होने की संभावना है। वहीं 10 से 16 सितम्बर के बीच पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश होगी।
————————
इधर, आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत, तीन अन्य घायल
चित्तौडग़ढ़ जिले के बेगंू उपखण्ड में धामंचा पंचायत के धर्मदास जी का खेड़ा गांव के समीप जंगल में भेड़ों के डेरे पर बुधवार रात आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई तथा तीन अन्य घायल हो गए। इन्हें उपचार के लिए बेगंू चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। इस हादसे से 33 भेड़े भी मर गई।
—————————
बारिश की स्थिति –
स्थान ——- सामान्य बारिश (2 सितम्बर तक) — 30 अगस्त तक बारिश — 2 सितम्बर तक बारिश — कमी या वृद्धि
प्रदेश ——- 358.4 —- 306.8 —- 329.0 — (-8)
पूर्वी राजस्थान — 519.7 — 481.5 — 517.4 —- 0

पश्चिमी राजस्थान — 230.4 — 168.2 — 179.5 —- (-22)

जयपुर —- 439.1 —- 419.2 — 459.8 — 5

(बारिश मिमी में)
——————————

ट्रेंडिंग वीडियो