scriptजयपुर में बदला मौसम, बढ़ गई सर्दी, गर्म कपड़ों में नजर आए लोग | Rain jaipur rajasthan winter weather forcast 8 november Maha cyclon | Patrika News

जयपुर में बदला मौसम, बढ़ गई सर्दी, गर्म कपड़ों में नजर आए लोग

locationजयपुरPublished: Nov 08, 2019 05:42:51 pm

Submitted by:

Deepshikha Vashista

Jauipur Winter Weather : बारिश से बदला मौसम,जयपुर में बीते गुरुवार को सीजन का सबसे सर्द दिन, गर्म कपड़ों में नजर आए लोग

जयपुर. राजधानी जयपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में गुरुवार को हुई बारिश 9 Rain in jaipur ) के चलते मौसम अचानक पलट गया। बारिश के बाद से तापमान में काफी गिरावट हुई। इसके चलते सर्दी बढ़ गई। शुक्रवार को जयपुर में ठंडक का अहसाह हुआ, लोग गर्म कपड़ों में नजर आए।
सीजन का सबसे सर्द दिन

जयपुर में बीते गुरुवार को इस सीजन का सबसे सर्द दिन रहा। गुरुवार को जयपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। आज सुबह छह बजे शहर का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड हुआ है।
वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी इलाकों में सक्रिय चक्रवाती तंत्र के असर से अगले 24 घंटे में प्रदेश के उत्तर पूर्व के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ हल्की बौछारें गिरने का पूर्वानुमान जताया है।
वहीं दूसरी ओर मौसम में बदलाव के चलते शहर में मौसमी बीमारियां बढ़ गई। सैंकड़ों लोग एसएमएस अस्पताल पहुंच रहे हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो