scriptभाजपा पर बरसे गहलोत! कहा- राज्यवर्धन सिंह राजनीति में नौसिखिया, दुष्यंत सिंह सीनियर फिर क्यों नहीं मिला मंत्री पद | Raj Election 2018: Ashok Gehlot Comments on Rajyavardhan Singh Rathore | Patrika News
जयपुर

भाजपा पर बरसे गहलोत! कहा- राज्यवर्धन सिंह राजनीति में नौसिखिया, दुष्यंत सिंह सीनियर फिर क्यों नहीं मिला मंत्री पद

www.patrika.com/rajasthan-news/

जयपुरOct 19, 2018 / 02:27 pm

dinesh

Ashok Gehlot
जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री Ashok Gehlot ने गुरुवार को जयपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री Rajyavardhan Singh Rathore को राजनीति का नौसिखिया बताया। राठौड़ के बयान पर गहलोत ने कहा कि उनको ज्यादा जानकारी नहीं है। नए-नए राजनीति में आए हैं। चाहे राज्यवर्धन सिंह, सी.आर. चौधरी, पी.पी. चौधरी हों या फिर अर्जुन राम मेघवाल हों ये तमाम लोग पहली बार आए हैं। अर्जुन राम मेघवाल दूसरी बार आए होंगे। पहली बार आते ही मंत्री बन गए तो मैं उनको पूछना चाहूंगा कि आप पहली बार आके कैसे बन गए। झालावाड़ सांसद दुष्यंत सिंह इनसे कई गुना सीनियर हैं। उन्हें अनुभव है उसके बावजूद उनको मंत्री क्यों नहीं बनाया गया, इनको ही क्यों बनाया गया है। इसका जवाब दें वो पहले।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का यह विशेष अधिकार होता है कि वो किसको मंत्री बनाएं। उसे कोई सवाल नहीं कर सकता। वो अनुभव इनको कम है इसलिए ऐसे सवाल कर रहे हैं। इनको पता नहीं है जब राजीव गांधी प्रधानमंत्री थे तब एक साथ में छह राज्यों के मुख्यमंत्री इस समाज के थे, जिसकी वो बात करते हैं, जिससे खुद राज्यवर्धन आते हैं।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के प्रदेश में दौरे लगातार चलेंगे। प्रदेश में राहुल को कांग्रेस को जो रेस्पॉन्स मिल रहा है आप देख रहे हैं वो लाजवाब है और बीजपी के लोग घबराए हुए हैं इसलिए वो लोग लीक से हटके बातें कर रहे हैं।
मानवेन्द्र सिंह के पार्टी में आने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी वो पार्टी में आए हैं, कांग्रेस प्रेसीडेंट तय करेंगे किसको क्या जिम्मेदारी देनी है। उनके आने से कांग्रेस पार्टी मजबूत होगी।

Home / Jaipur / भाजपा पर बरसे गहलोत! कहा- राज्यवर्धन सिंह राजनीति में नौसिखिया, दुष्यंत सिंह सीनियर फिर क्यों नहीं मिला मंत्री पद

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो