scriptसीएम वसुंधरा राजे के सामने चुनाव लड़ने पर भाजपा नेता ने मानवेन्द्र सिंह पर ऐसे कसे तंज | Raj election : manvendra singh versus vasundhara raje jhalrapatan seat | Patrika News
जयपुर

सीएम वसुंधरा राजे के सामने चुनाव लड़ने पर भाजपा नेता ने मानवेन्द्र सिंह पर ऐसे कसे तंज

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

जयपुरNov 17, 2018 / 05:55 pm

pushpendra shekhawat

vasundhara raje v/s manvendra singh

सीएम के सामने चुनाव लड़ने पर भाजपा नेता ने मानवेन्द्र सिंह पर ऐसे कसे तंज

जयपुर। कांग्रेस ने शनिवार को जैसे ही दूसरी प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में एक नाम ने सबको चौंका दिया। भाजपा से बगावत कर कांग्रेस में शामिल हुए मानवेंद्र सिंह को पार्टी ने झालरापाटन से टिकट दिया है। यहां से भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे स्वयं चुनाव लड़ रही है। अब झालरापटन प्रदेश की सबसे हॉट सीट बन गई है।
मानवेन्द्र सिंह के झालरापाटन से चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर तंज कसने शुरू कर दिए हैं। पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मदन लाल सैनी ने मानवेन्द्र सिंह पर कहा कि अब यह मुकाबला रोचक नहीं रहा है। पत्रकारों से बातचीत में सैनी ने कहा मानवेन्द्र पर कांग्रेस ने अपनी डूबती नैया को तिनके का सहारा दिया है। यहां उन्हें कोई अन्य उम्मीदवार नहीं मिला तो उन्होंने मानवेन्द्र को खड़ा कर दिया। उन्होंने कहा कि सीएम वसुंधरा राजे के सामने अगर कांग्रेस पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को लाती तो मुकाबला रोचक होता। कांग्रेस को राजे के सामने कोई उपयुक्त उम्मीदवार नहीं मिला है। अब यह मुकाबला एक तरफा हो गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो