scriptहे भोलेनाथ हमें अब तेरा ही आसरा, लगा दे नैय्या पार… | Rajasrthan BJP Vasundhara Raje Ashok Parnami Rajpal Singh Jaipur News | Patrika News

हे भोलेनाथ हमें अब तेरा ही आसरा, लगा दे नैय्या पार…

locationजयपुरPublished: Jul 14, 2021 06:50:57 pm

Submitted by:

Umesh Sharma

भाजपा के ये दो दिग्गज नेता भगवान शिव का जलाभिषेक करके उनके समक्ष यह अर्जी लगा रहे हैं कि प्रभु तेरा ही आसरा है। ये दो दिग्गज नेता हैं पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी और पूर्व मंत्री राजपाल सिंह शेखावत। विधानसभा चुनाव में दोनों को ही हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद लगातार संगठन से भी दोनों ने दूरी बना रखी थी।

हे भोलेनाथ हमें अब तेरा ही आसरा, लगा दे नैय्या पार...

हे भोलेनाथ हमें अब तेरा ही आसरा, लगा दे नैय्या पार…

जयपुर।

भाजपा के ये दो दिग्गज नेता भगवान शिव का जलाभिषेक करके उनके समक्ष यह अर्जी लगा रहे हैं कि प्रभु तेरा ही आसरा है। ये दो दिग्गज नेता हैं पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी और पूर्व मंत्री राजपाल सिंह शेखावत। विधानसभा चुनाव में दोनों को ही हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद लगातार संगठन से भी दोनों ने दूरी बना रखी थी।
प्रदेश में बढ़ते अपराधों को लेकर जयपुर शहर भाजपा के प्रदर्शन में लंबे समय बाद जब ये दोनों नेता भाजपा मुख्यालय से पैदल मार्च करते हुए कार्यकर्ताओं के साथ सिविल लाइंस की तरफ बढ़े तो रास्ते में शिवालय नजर आया। दोनों के कदम सहसा ही रुक गए और दोनों नेताओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भगवान भोले के जयकारे भी लगाए। दोनों नेताओं का रुककर भगवान का अभिषेक करना चर्चा का भी विषय रहा। परनामी और शेखावत दोनों की दोस्ती बहुत गहरी है। परनामी ने प्रदेशाध्यक्ष रहते हुए कई फैसले लिए, जिसमें राजपाल शेखावत की अहम भूमिका रही। निर्मल नाहटा को जयपुर का महापौर बनाने में भी इन दोनों नेताओं का ही अहम योगदान था।
दोनों ही नेता वसुंधरा राजे खेमे के हैं। राजे के मुख्यमंत्रीत्व काल में परनामी जहां प्रदेशाध्यक्ष पद पर रहे, वहीं राजपाल के पास यूडीएच मंत्री की अहम जिम्मेदारी थी। दोनों ही राजे की करीबी हैं। दोनों नेताओं का प्रदर्शन में शामिल होना भी चर्चा का विषय रहा। क्योंकि दोनों ही अब तक संगठन के धरने—प्रदर्शनों से दूरी बनाए हुए थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो