scriptराजस्थान में 11 साल में 10 बार सामान्य से अधिक बारिश, देखें आंकड़े | Rajasthan 10 times more rain normal in 11 years | Patrika News

राजस्थान में 11 साल में 10 बार सामान्य से अधिक बारिश, देखें आंकड़े

locationजयपुरPublished: Sep 17, 2021 03:49:24 pm

Submitted by:

Vinod Chauhan

राजस्थान में मानसून की झमाझम के बीच इस बार सामान्य से अधिक बारिश दर्ज हो रही है। पिछले 11 साल की बात करें तो मात्र एक बार बारिश का आंकडा सामान्य से कम रहा है, जबकि दो बार सामान्य से 41 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई।

राजस्थान में 11 साल में 10 बार सामान्य से अधिक बारिश, देखें आंकड़े

राजस्थान में 11 साल में 10 बार सामान्य से अधिक बारिश, देखें आंकड़े

जयपुर। राजस्थान में मानसून की झमाझम के बीच इस बार सामान्य से अधिक बारिश दर्ज हो रही है। पिछले 11 साल की बात करें तो मात्र एक बार बारिश का आंकडा सामान्य से कम रहा है, जबकि दो बार सामान्य से 41 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई। उधर माना जा रहा है कि इस मानसून भी आकडा सामान्य बारिश से 10 प्रतिशत अधिक रहने की उम्मीद है।
राजस्थान में पिछले 11 साल के दौरान अच्छी बारिश दर्ज हुई है। बारिश के हिसाब से वर्ष 2011 और 2019 सबसे बेहतर रहा है। इस दौरान सामान्य से 41 प्रतिशत ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। वहीं, वर्ष 2018 में सामान्य से 6 प्रतिशत बारिश कम हुई, जो पिछले सालों में सबसे कम मानी जा सकती है।
5 दिन भारी से अति भारी बारिश
मौसम केन्द्र जयपुर की माने तो राजस्थान में कम दबाव क्षेत्र का असर शुक्रवार शाम से दिखाई देना शुरू होगा, जो अगले पांच दिन तक जारी रहने की उम्मीद है। बारिश का सबसे ज्यादा असर उदयपुर संभाग में रहने की संभावना है। उधर, भीलवाड़ा में भी अच्छी बारिश होगी। यदि ऐसा होता है तो बीसलपुर बांध का जलस्तर बढ़ेगा और कई जिलों के लिए पानी का इंतजाम हो सकेगा। उधर, राजधानी जयपुर में भी अगले तीन दिन तक अच्छी बारिश की उम्मीद है।
राजस्थान में पिछले 11 साल में बारिश का आंकड़ा

वर्ष————वास्तविक बारिश——–सामान्य बारिश——–प्रतिशत में
2010———-539.5———–419—————- +28
2011———-590.4———–419—————- +41
2012———-464.0———–419—————- +11
2013———-527.2———–419—————- +26
2014———-420.4———–419—————- 0
2015———-457.0———–419—————- +09
2016———-536.4———–419—————- +28
2017———-454.9———–419—————- +09
2018———-393.3———–419—————- -06
2019———-583.6———–415—————- +41
2020———-449.8———–415—————- +08
(बारिश का आंकड़ा एमएम में)

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो