scriptजयपुर: ट्रेलर-जीप के बीच ज़बरदस्त भिड़ंत, 7 लोगों की दर्दनाक मौत, घटनास्थल पर मचा कोहराम | Rajasthan: 7 died in Road Accident in Jobner Jaipur | Patrika News

जयपुर: ट्रेलर-जीप के बीच ज़बरदस्त भिड़ंत, 7 लोगों की दर्दनाक मौत, घटनास्थल पर मचा कोहराम

locationजयपुरPublished: Sep 26, 2019 02:50:23 pm

Submitted by:

Nakul Devarshi

जयपुर के नज़दीक जोबनेर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। हादसा ट्रेलर और जीप के बीच ज़बरदस्त भिड़ंत की वजह से हुआ। इस दुर्घटना में कुछ और लोगों के घायल होने की भी खबर है, जिन्हें अस्पताल भर्ती करवाया गया है।

Rajasthan: 7 died in Road Accident in Jobner Jaipur
जयपुर।

जयपुर के नज़दीक जोबनेर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। हादसा ट्रेलर और जीप के बीच ज़बरदस्त भिड़ंत की वजह से हुआ। इस दुर्घटना में कुछ लोग घायल भी हुए जिन्हें अस्पताल भर्ती करवाया गया।

जानकारी के अनुसार ट्रेलर और सवारियों से भरी जीप के बीच भिड़ंत जयपुर-फलोदी हाईवे पर हुई। टक्कर इतनी ज़बरदस्त थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। जीप में कई सवारियां थीं जो हादसे के बाद क्षतिग्रस्त जीप में ही बुरी तरह से फंस गईं। हादसे के बाद घटनास्थल पर कोहराम मच गया।

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची जोबनेर थाना पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से फंसी हुई सवारियों को जैसे-तैसे बाहर निकाला। लेकिन तब तक सात सवारियां दम तोड़ चुकी थीं।


पुलिस के मुताबिक़ हादसे में मृत सभी लोग आसलपूर गांव के निवासी हैं। वहीं हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया। चालक की तलाश की जा रही है।
सीएम गहलोत ने जताया दुःख

इधर, सीएम अशोक गहलोत ने इस दर्दनाक सड़क हादसे पर दुःख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर जारी शोक सन्देश में लिखा, ‘जयपुर-फलोदी राजमार्ग पर जोबनेर में हुए भयानक सड़क दुर्घटना के बारे में जानकर गहरी पीड़ा हुई। हादसे में सात लोगों की जान चली गई। मृतकों के परिवार के सदस्यों को ईश्वर शक्ति दे, यही प्रार्थना करता हूं। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना करता हूँ।
https://twitter.com/hashtag/Jaipur?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो