scriptगहलोत सरकार ने दिया दिवाली का तोहफा, करीब 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा लाभ | Rajasthan announces Diwali bonus 6 lakh state employees to benefit | Patrika News

गहलोत सरकार ने दिया दिवाली का तोहफा, करीब 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

locationजयपुरPublished: Oct 18, 2019 02:43:27 pm

Submitted by:

Kamlesh Sharma

Rajasthan Diwali Bonus 2019: राजस्थान के सरकारी कर्मचारियों को राज्य सरकार ने शुक्रवार को तोहफा दिया है।

Diwali bonus
जयुपर। Rajasthan Diwali Bonus 2019: राजस्थान के सरकारी कर्मचारियों को राज्य सरकार (Rajasthan Government) ने शुक्रवार को तोहफा दिया है। सरकार ने अपने कर्मचारियों को दिवाली (Diwali 2019) का तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कर्मचारियों को दिवाली बोनस (Diwali Bonus 2019) देने की घोषणा की है। करीब 6 लाख कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा देते हुए उन्हें तदर्थ बोनस देने की मंजूरी दी है। कर्मचारी सरकार की इस घोषणा का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे।
https://twitter.com/hashtag/Rajasthan?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/hashtag/Rajasthan?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर लिखा कि प्रदेश के करीब छह लाख कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा देते हुए उन्हें तदर्थ बोनस देने की मंजूदी दे दी है। बोनस का यह लाभ राज्य सेवा के अधिकारियों (राजपत्रित) को छोड़कर पे-मैट्रिक्स लेवल-12 और इससे नीचे के लेवल का वेतन ले रहे राज्य कर्मचारियों को मिलेगा।
सीएम गहलोत ने अपने दूसरे ट्वीट कर लिखा, वर्ष 2018-19 के लिए अधिकतम तदर्थ बोनस 6 हजार 774 रूपए मिलेगा। यह बोनस पंचायत समिति, जिला परिषद के कर्मचारियों तथा कार्य प्रभारित कर्मचारियों को भी देय होगा। इससे राज्य सरकार पर 406 करोड़ रुपए का अतिरिक्त वित्तीय भार आएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो