scriptराजस्थान विधानसभा में रचा गया इतिहास, सुबह 11 से रात 3 बजे बाद तक Non Stop चली कार्यवाही | Rajasthan Assembly creats historical record for longest session | Patrika News

राजस्थान विधानसभा में रचा गया इतिहास, सुबह 11 से रात 3 बजे बाद तक Non Stop चली कार्यवाही

locationशाहडोलPublished: Mar 29, 2017 11:20:00 am

Submitted by:

Nakul Devarshi

विधसनसभा में पेयजल और सिंचाई की अनुदान की मांगों पर चर्चा हुई। इस चर्चा में सबसे ज़्यादा 65 विधायकों ने हिस्सा लिया। सदन की ये कार्यवाही तीन बजे बाद जाकर ख़त्म हुई।

राजस्थान विधानसभा में एक नया इतिहास रच दिया है। ये अनूठा रिकॉर्ड मंगलवार को सुबह 11 बजे से शुरू हुई कार्यवाही के लगातार 16 घंटे 27 मिनिट तक चलने पर बना है।

दरअसल, मंगलवार को विधसनसभा में पेयजल और सिंचाई की अनुदान की मांगों पर चर्चा हुई। इस चर्चा में सबसे ज़्यादा 65 विधायकों ने हिस्सा लिया। सदन की ये कार्यवाही तीन बजे बाद जाकर ख़त्म हुई।


हालांकि ये पहली बार नहीं है जब रात तीन बजे तक राजस्थान विधानसभा की कार्यवाही चली हो। मंगलवार को ऐसा दूसरी बार हुआ है। इससे पहले 2010 मार्च में विधानसभा सुबह 3 बजकर 45 मिनट तक चली थी और इस मंगलवार को सदन 3 बजकर 27 मिनट तक चला। 
सरकारी मुख्य सचेतक कालू लाल गुर्जर ने बताया कि पुरानी विधानसभा में सबसे अधिक रात्रि ढाई बजे तक चलने का रिकॉर्ड है। इस नए भवन में सुबह तीन बजे बाद तक विधानसभा चली है जो एक नया इतिहास बना है। 


राठौड़ ने सम्भाली कमान 

संसदीय कार्य मंत्री राजेंद्र राठौड़ ने सुबह तक कमान सम्भाले रखी। तीन बजे बाद भी सदन में 50 से ज़्यादा विधायक मौजूद रहे। सत्ता पक्ष की दो महिला विधायक भी मौजूद थी। कांग्रेस के सिर्फ़ दो ही विधायक मौजूद रहे जिसमें एक नेता प्रतिपक्ष थे।
”सदन की कार्यवाही का रिकार्ड है। इससे पहले पुरानी विधानसभा में रात ढाई बजे तक कार्रवाई चली थी।” –कालूलाल गुर्जर ,मुख्य सचेतक

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो